लाइव न्यूज़ :

फैंस के लिए बुरी खबर, शूटिंग शुरू करने से पहले ही तारक मेहता के नट्टू काका हुए अस्पताल में भर्ती

By अमित कुमार | Updated: September 7, 2020 09:24 IST

पिछले 12 सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा रहे नट्टू काका की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। शो में उनकी गैरमौजूदगी से फैंस निराश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखबरों के मुताबिक गले में परेशानी के चलते घनश्याम नायक की सर्जरी होने वाली है।हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के एक्टर्स को शूटिंग करने की अनुमति दी थी।'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ दिया है।

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले एक्टर घनश्याम नायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक गले में परेशानी के चलते उनकी सर्जरी होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही उनके गले में गांठ होने का पता चला है। बताया जा रहा है कि घनश्याम नायक की मदद के लिए प्रोडक्शन हाउस समाने आया है। 

हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 65 साल से ज्यादा उम्र के एक्टर्स को शूटिंग करने की अनुमति दी थी। इससे नायक काफी खुश हुए थे। घनश्याम ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'तेरे नाम', 'चोरी चोरी', 'खाकी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 2008 से वह तारक मेहता शो से जुड़े हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फ्रेश एपिसोड के साथ एक बार फिर फैंस के बीच हाजिर है।

रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर ने छोड़ा शो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ दिया है। गुरुचरण सिंह को लेकर पहले भी इस तरह की खबरें आ रही थी, लेकिन उस दौरान मेकर्स ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था। हालांकि, लॉकडाउन के बाद शुरू किए गए शूटिंग में गुरुचरण सिंह अभी तक शो का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। 

लॉकडाउन के बाद गुरुचरण सिंह ने नहीं की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने लॉकडाउन के बाद दोबारा शूटिंग शुरू भी नहीं की। वहीं अब इस किरदार को निभाने के लिए शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी से संपर्क किया गया है। बलविंदर सिंह फिल्म दिल तो पागल है शाहरुख खान संग नजर आए थे।

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब