लाइव न्यूज़ :

Kumkum Bhagya: 'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा सृति झा को सता रहा था ये बड़ा डर, लेकिन शूटिंग पर जाते ही....

By अमित कुमार | Updated: July 5, 2020 06:46 IST

भारतीय टेलीविजन पर सबसे अधिक लोकप्रिय शो की लिस्ट में शामिल 'कुमकुम भाग्य' के कलाकार इन दिनों शूटिंग में व्यस्त है। इस दौरान सृति झा ने अपने अनुभव शेयर किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशो में सृति पिछले 6 सालों से प्रज्ञा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने का काम कर रही हैं।सृति झा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सेट पर आने के अपने अनुभव शेयर किए हैं।13 जुलाई से एक बार फिर जी टीवी पर कुमकुम भाग्य सहित दूसरे सीरियल्स का प्रसारण किया जाना है।

'कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya)' की लीड एक्ट्रेस सृति झा लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। 13 जुलाई से एक बार फिर जी टीवी पर कुमकुम भाग्य सहित दूसरे सीरियल्स का प्रसारण किया जाना है। कोरोना वायरस के कारण देश में पिछले कुछ महीनों से लगे लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे चीजें समान्य हो रही है और सभी कलाकार शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच रहे हैं।

सृति झा ने इस बीच पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सेट पर आने के अपने अनुभव शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने बताया, 'यह निश्चित रूप से नॉर्मल नहीं है, और मुझे पता है कि हर कोई कह रहा है कि उनकी टीम बेस्ट है। लेकिन मेरा मानना है कि शो के प्रोडक्शन टीम का काम सबसे मुश्किल भरा रहा। उन्होंने जिस तरीके से सेट पर सबकुछ तैयार किया है, वह सचमुच तारीफ के काबिल है।'

सेट पर जाते ही खत्म हो गया सारा डर

शूटिंग शुरू होने को लेकर मन में कई तरह के सवाल चल रहे थे। मैं काफी नर्वस थी लेकिन जब मैं सेट पर पहुंची, तो मेरा सारा डर खत्म हो गया। इसके अलावा सृति ने सेट पर बरती जा रही सावधानियों को लेकर भी अपनी बात रखी। सृति ने बताया कि सेट पर सुरक्षा बरती जा रही है। यहां हर किसी की अपनी मेकअप किट हैं। विग्स और कॉम्ब सबके अलग-अलग पाउच में रखे रहते हैं।

6 सालों से प्रज्ञा का किरदार निभा रही हैं सृति

उन्होंने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि फर्श पर बहुत कम लोग होते हैं जब हर कोई सेट पर होता है और हर कोई मास्क और शिल्ड पहनता है। हम जिस भी कुर्सी पर बैठते हैं, उन्हें हमारे नामों के साथ लेबल किया गया है और स्पॉट दादा उन्हें हर बार सैनिटाइज करते रहते हैं। बता दें कि इस शो में सृति पिछले 6 सालों से प्रज्ञा का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने का काम कर रही हैं।

टॅग्स :कुमकुम भाग्यबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो