लाइव न्यूज़ :

BB12: बाथरूम के अंदर आखिर क्या करती हैं सुरभि राणा, इस हफ्ते ये प्रतियोगी 'बिग बॉस' से हो सकता है बाहर

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 20, 2018 12:04 IST

Sreesanth serious allegation against Surabhi Rana: सुरभि पर यह आरोप लगाया है कि वह घर के अंदर बाथरूम में खुद को बंद करके सिगरेट पीती हैं

Open in App

बिग बॉस 12 का ये हफ्ता फैंस के लिए काफी मनोरंजन से भरा। इस हफ्ते की शुरुआत स्क्रीट रूम में रह रहे श्रीसंत और अनूप जलोटा की वापसी से हुई। वहीं, शुक्रवार का दिन काफी गरमागरमी वाला रहा। अब  घर में श्रीसंत ने सुरभि पर एक गंभीर आरोप लगाया है।

श्रीसंत ने दरअसल सुरभि पर यह आरोप लगाया है कि वह घर के अंदर बाथरूम में खुद को बंद करके सिगरेट पीती हैं। इस खुलासे के बाद सभी घरवालों का चौंक जाना सहज सी बात है। वहीं सुरभि ये सब सुनकर गुस्सा हो गईं और श्रीसंत से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। इसी बीच सुरभि के खिलाफ कहीं ना कहीं पूरा घर खड़ा दिखता है। ऐसे में अब हर किसी की निगाह इस चीज पर आ कर टिक गई है कि आखिर  आज (20 अक्टूबर) वीकेंड के वार में सलमान खान का गुस्सा किस पर फूटेगा। इतना ही नहीं निगाह तो अब फैंस की इस पर है कि इस हफ्ते कौन सा प्रतियोगी घर से बेघर होगा।

वहीं, खबरों की मानें तो जो प्रतियोगी घर से बेघर हो सकता है वह है सौरभ। हांलाकि ये बस कयास है कि सौरभ शायद बाहर हो सकते हैं।  सौरभ ने इस घर में शिवाशीष मिश्रा के साथ घर में एंट्री ली थी और उन्होंने दुनिया के सामने कहा था कि वह पेशे से किसान है।

 कुछ दिन पहले ये बात सामने आई थी कि सौरभ की असली पहचान असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर साहिल रामेश्वर पटेल के तौर पर है, जोकि रश्मि शर्मा प्रोडक्शन समेत कई टीवी फर्म्स के लिए काम कर चुके है। वहीं, घर के अंदर भी उनको बार बार झूठ बोलते पकड़ा जा रहा है ऐसे में अब उनके बाहर जाने के चांस थोड़े ज्यादा हो गए हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा