लाइव न्यूज़ :

रुबीना दिलैक का मोबाइल नंबर हुआ लीक, फर्जी कॉल्स से हुईं परेशान, पति अभिनव ने कहा-पंगा मत लेना

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 14, 2021 14:55 IST

बिग बॉस-14 की विजेता रुबीना दिलैक के लिए हाल में परेशानी उस समय बढ़ गई जब एक फर्जी वेबसाइट ने उनका मोबाइल नंबर लीक कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस विजेता रुबीना दिलैक का मोबाइल नंबर हुआ इंटरनेट पर लीकइसके बाद रुबीना के पति अभिवन ने दोस्तों के साथ मिलकर वेबसाइट को डिसबेल किया अभिवन ने ट्वीट कर बताया कि कई एक्ट्रेस के नंबर लीक किए गए थे लेकिन अब वेबसाइट को डिसेबल कर दिया गया है

मुंबई: प्राइवेट डाटा सिक्योरिटी आज के समय में लोगों की सबसे बड़ी चिंता है। लोगों को पता ही नहीं चलता है कि उनका डाटा कब, कैसे और कहां से लीक हो जाए। सोशल मीडिया पर किसी के पर्सनल डिटेल तो किसी का मोबाइल नंबर लीक होने का खतरा बना रहता है। अब ऐसी ही घटना हाल ही में बिग बॉस-14 की विजेता रुबीना दिलैक के साथ हुई।  

रुबीना दिलैक का नम्बर हुआ लीक

बिग बॉस-14 शो  जीतने  के बाद रूबीना दिलैक की लोकप्रियता में जमकर इजाफा हुआ है। हालांकि उनकी मुसीबत उस समय बढ़ गई जब रुबीना का पर्सनल नंबर एक वेबसाइट ने लीक कर दिया। इसके बाद एक्ट्रेस को अनजान नंबर से अनगिनत कॉल आने लगे, जो रुबीना के लिए परेशानी का सबब बन गया।

रुबीना ने समस्या को देखते हुए उनके पति अभिनव शुक्ला ने अपने इंजीनियर दोस्तों से मदद मांगी। इसके बाद अभिनव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उस फर्जी वेबसाइट को ही डिलीट कर दिया।

अभिनव बोले- इंजीनियर्स से पंगा मत लेना

वेबसाइट डिलीट करनी की जानकारी खुद अभिनव ने ट्वीटर पर एक पोस्ट के जरिए दी । अभिनव ने लिखा, 'किसी फर्जी वेबसाइट ने कई एक्ट्रेसस का नंबर सार्वजनिक कर दिया था, जिसे अब डिसेबल कर दिया गया है।' साथ ही उन्होंने अपने सभी इंजीनियर्स दोस्तों का शुक्रिया भी किया और लिखा इंजीनियर्स से पंगा मत लेना और साथ देने के लिए सभी का धन्यवाद । 

दरअसल अभिनव शुक्ला एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले इंजीनियरिंग के छात्र थे । जब लगातार आ रहे है कॉल्स से रुबीना परेशान हो गई तब अभिनव  ने अपने दोस्तों की मदद से इस वेबसाइट को डिलीट किया ।  

टॅग्स :रुबीना दिलेकबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा