लाइव न्यूज़ :

Ridhima Pandit-Shubman Gill Wedding News: शुभमन गिल के साथ दिसंबर में शादी करेंगी रिधिमा पंडित? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

By अंजली चौहान | Updated: June 1, 2024 11:17 IST

Ridhima Pandit-Shubman Gill Wedding News: रिधिमा और शुभमन गिल की शादी की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने सच बताया

Open in App

Ridhima Pandit-Shubman Gill Wedding News: टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रिधिमा पंडित और क्रिकेटरशुभमन गिल को लेकर सनसनीखेज खबरें मीडिया में आ रही है। हाल ही में, एक रिपोर्ट ऑनलाइन वायरल हुई थी जिसमें दावा किया गया था कि 'बहू हमारी रजनीकांत' की अभिनेत्री दिसंबर 2024 में गिल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। हालांकि, शुभमन और रिधिमा की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मगर अब टीवी एक्ट्रेस ने मामले में चुप्पी तोड़ा है और खुलासा किया है। 

रिधिमा ने साफ कहा कि वह शुभमन गिल से शादी नहीं कर रही हैं। सभी दावों को खारिज करते हुए रिधिमा ने शादी की अटकलों पर विराम लगा दिया है। 

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, रिधिमा पंडित ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं पत्रकारों के बहुत सारे कॉल से जाग उठी, जो मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे लेकिन क्या शादी नहीं कर रही हूँ और अगर मेरे जीवन में ऐसा कुछ महत्वपूर्ण होता है तो मैं खुद सामने आकर खबर की घोषणा करूँगी, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।" 

मीडिया रिपोर्ट्स ने सुझाव दिया कि कथित शादी दिसंबर 2024 में जयपुर, राजस्थान में हो सकती है और शुभमन और रिधिमा अपनी शादी को गुप्त रखना चाहते हैं। इसके अलावा, कुछ रिपोर्टों ने यह भी सुझाव दिया कि कथित शादी में किसी भी फोन और मीडिया कवरेज की अनुमति नहीं होगी।

मालूम हो कि शुभमन गिल ने अभी तक शादी की अटकलों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले ऐसी अफवाहें थीं कि वह क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को डेट कर रहे हैं। 

कौन हैं रिधिमा पंडित?

रिधिमा पंडित बहू हमारी रजनीकांत और खतरा खतरा खतरा जैसे टेलीविजन शो के लिए जानी जाती हैं। वह बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में भी नजर आई थीं। उन्हें 2021 में बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1 में देखा गया था। 2019 में, उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 में भाग लिया और दूसरी रनर-अप बनीं। उन्हें वेब सीरीज हम - आई एम बिकॉज ऑफ अस में भी देखा गया था।

रिधिमा ने हाल ही में तब सुर्खियाँ बटोरीं जब उन्होंने अपने पिछले शो शुभ शगुन के निर्माता पर उन्हें परेशान करने और उनका बकाया न चुकाने का आरोप लगाया। उन्होंने शो के निर्माता पर जमकर निशाना साधा और उनके व्यवहार को अस्वीकार्य बताया।

टॅग्स :शुभमन गिलटेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचारक्रिकेटवेडिंगबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब