लाइव न्यूज़ :

‘प्रतिज्ञा’ फेम पूजा गौर ने अनुपम श्याम को याद करते हुए कहा- ‘बाऊजी’ से जुड़ गया था एक खास रिश्ता

By वैशाली कुमारी | Updated: August 10, 2021 19:49 IST

अनुपम श्याम ने प्रतिज्ञा सीरियल में अभिनेत्री पूजा गौर के ससुर यानी "सज्जन सिंह " की भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता सज्जन सिंह का आठ अगस्त की रात को निधन हो गया कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके अनुपम श्याम को प्रसिद्ध ‘प्रतिज्ञा’ से मिली

सीरियल ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा’ में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता सज्जन सिंह का आठ अगस्त की रात को निधन हो गया। उनके निधन पर बॉलीवुड और टीवी से जुड़े तमाम लोगों ने शोक व्यक्त जताया।

कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुके अनुपम श्याम को प्रसिद्ध ‘प्रतिज्ञा’ से मिली। प्रतिज्ञा सीरियल में काम करने के बाद उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली और वह सज्जन सिंह के नाम से घर घर में पहचाने जाने लगे। अनुपम श्याम ने प्रतिज्ञा सीरियल में अभिनेत्री पूजा गौर के ससुर यानी "सज्जन सिंह " की भूमिका निभाई थी। पूजा का नाम ‘प्रतिज्ञा’ था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुपम श्याम को याद करते हुए अब एक पोस्ट साझा की है।

तस्वीरें-वीडियो किया शेयर 

पूजा ने कहा कि उनका रिश्ता बेहद खास था। एक पिता और बेटी की तरह था। उनकी सिखाई हुई चीजों के लिए वह हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। पूजा ने सज्जन सिंह के साथ एक बुमरैंग वीडियो शेयर किया। इसके अलावा उन्होंने उनसे जुड़ी काफी तस्वीरें शेयर की हैं।

एक अलग-सा लगाव था 

पूजा लिखती हैं कि ‘प्रतिज्ञा’ और ‘सज्जन सिंह ठाकुर’ भले ही दो अलग-अलग सोच वाले लोग रहे हों, लेकिन ‘बाऊजी’ और ‘बिटिया’ का सम्बंध बहुत खास था। उन्होने मुझे शब्दों के सही उच्चारण सिखाए, जिस तरह एक टीचर किसी बच्चे को सिखाता है। आपकी दी हुई हिंदी की अनमोल किताबें आज भी मेरे पास हैैं। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। 

 लंबे समय से थे बीमार 

आपको बता दें कि 63 वर्षीय अनुपम श्याम का पिछले डेढ़ सालों से बीमार थे। उनका किडनी का इलाज चल रहा था। मल्टीपल आर्गन फेल होने की वजह से उनका निधन हुआ।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब