लाइव न्यूज़ :

खुश होने की बारी अब कीकू शारदा की,राम रहीम की नकल करने मामले मिली राहत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 9, 2019 08:34 IST

8 मार्च कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के जरिए दूसरों के चेहरों पर हंसी लाने वाले कीकू शारदा खुद कभी नहीं हंसते.

Open in App

8 मार्च कपिल शर्मा के कॉमेडी शो के जरिए दूसरों के चेहरों पर हंसी लाने वाले कीकू शारदा खुद कभी नहीं हंसते. लेकिन अब उन्हें जो खुशखबरी मिलने जा रही है, उसे सुनने के बाद जरूर उनके चेहरे पर हंसी दिखाई देगी. जिस मामले को लेकर वे पिछले तीन साल से परेशान थे, उसे अब रद्द कर दिया गया है.

यह सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का गेटअप धारण करने का मामला है. इस मामले में डेरा समर्थकों ने हरियाणा में कीकू शारदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी. कैथल और फतेहाबाद पुलिस की तरफ से पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में आश्वासन दिया गया था कि एफआईआर रद्द कर दी जाएगी. 10 मार्च, 2016 को हरियाणा पुलिस ने स्वीकार किया था कि कोई केस नहीं बन रहा, फिर भी इस मामले में 13 बार और तारीखें लगीं. पुलिस ने तब कहा था कि एफआईआर रद्द करने की प्रक्रि या शुरू की जा रही है.

पुलिस ने अदालत में जवाब दाखिल किया था कि शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया गया था. इस दौरान कीकू को अपने पक्ष में बचाव के लिए चार बार मौका दिया गया. चार गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए. कोई केस नहीं बनता जांच में पाया गया कि कीकू के खिलाफ कोई केस नहीं बनता.

अब कीकू के खिलाफ दर्ज एफआईआर के रद्द होने से इस मामले में दूसरे कलाकारों को भी राहत मिल गई है. कपिल शर्मा के एक कॉमेडी शो में कीकू ने डेरा प्रमुख का गेटअप धारण किया था, जिससे उनके अनुयायी खफा हो गए थे. उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा दी और उनकी गिरफ्तारी की मांग की. इसके बाद कीकू को बयान दर्ज करवाने के लिए मुंबई से हरियाणा आना पड़ा था

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो