लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर फूटा लोगों का गुस्सा, 'द कपिल शर्मा शो' ना देखने की कर डाली अपील

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2019 10:03 IST

बहुत से लोगों को सिद्धू का ये बयान कतई रास नहीं आया है। उन्होंने इसका पूरा गुस्सा कपिल शर्मा के शो पर निकाला है और शो को ना देखने की बात कह डाली है।

Open in App

कपिल शर्मा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती दिखाई दे रही हैं मगर इस बार वजह कोई और नहीं बल्कि खुद शो के गेस्ट और पंजाबी कैबिनेट मिनिसेटर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। पुलवामा में हुए अटैक के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान से लोगों के अंदर आक्रोश है। ट्वीटर पर चल रही गहमा-गहमी में लोगों ने द कपिल शर्मा शो को नहीं देखने की अपील कर डाली है। 

इस समय पूरा देश पुलवामा में हुए आतंकी हमले और उसमें शहीद हुए 49 जवान की मौत के बाद आक्रोश की आग से जल रहा है। सिर्फ सड़क पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और छोटे पर्दे पर भी इसका असर आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे में जब सिद्धू से इस बारे में बात की गई तो सिद्धू ने कहा हिंसा हमेशा निंदनीय है और जिन लोगों ने यह किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले नेता सिद्धू ने कहा, ‘कुछ लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते है और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हो?' आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पंजाब विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सिद्धू ने यहां पत्रकारों से कहा, 'यह कायरतापूर्ण कार्रवाई है और मैं सख्ती से इसकी निंदा करता हूं. हिंसा हमेशा निंदनीय है और जिन लोगों ने यह किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए।' 

 

बहुत से लोगों को सिद्धू का ये बयान कतई रास नहीं आया है। उन्होंने इसका पूरा गुस्सा कपिल शर्मा के शो पर निकाला है और शो को ना देखने की बात कह डाली है। इसे लोग लिख रहे हैं कि सिद्धू का ये बयान सही नहीं है और अब कपिल शर्मा का शो ना देखकर आप शहीदों को श्रद्धांजलि दें। बहुत से लोगों ने तो सिद्धू को शो से बाहर निकालने की भी मांग कर डाली है। 

 

 

 

 

वहीं सिनेमा भी इस आतंकी हमले से आक्रोश में है जहां कंगना रनौत ने इस अटैक के विरोध में अपनी फिल्म मर्णकर्णिका की सक्सेज पार्टी कैंसिल कर दी है। वहीं जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने भी पुलवामा में हुए आंतकी हमले के विरोध में करांची आर्ट काउंसिल जाने का प्लान रद्द कर दिया है। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानवजोत सिंह सिद्धूकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब