लाइव न्यूज़ :

कभी घर-घर बेहद मशहूर थे ये 10 टीवी स्टार्स, आज इंडस्ट्री में नहीं करते राज

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2020 17:11 IST

ऐसे कई टीवी स्टार्स हैं, जोकि घर-घर पहले काफी मशहूर थे। मगर अब वो उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई है। जानिए ऐसे ही 10 मशहूर टीवी स्टार्स के बारे में जिन्हें आज टीवी इंडस्ट्री में उन्हें कम ही देखा जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देलिस्ट में शाहबाज खान और सीजेन खान भी शामिल हैंकुछ स्टार्स ने टीवी छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया है

अपने पसंदीदा स्टार के बारे में जानने की उत्सुकता हर फैन में होती है। यही कारण है कि फैंस सेलेब्स की प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी सब कुछ जानना चाहते हैं। इसलिए हम आपको ऐसे 10 मशहूर टीवी स्टार्स के बारे में बताएंगे जो कभी अपनी अदाकारी के कारण घर-घर में देखे जाते थे, लेकिन आज इंडस्ट्री में उन्हें कम ही देखा जाता है। 

अक्षिता कपूर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

'कहानी घर-घर की', 'कसम से' और 'कितनी मोहब्बत है' जैसे टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं अक्षिता कपूर एक समय में काफी मशहूर थीं। उनकी एक्टिंग के चर्चे दूर-दूर तक होते थे। फिलहाल, अक्षिता अपनी निजी जिंदगी का भरपूर आनंद उठा रही हैं।

मयंक आनंद

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से घर-घर मशहूर हुए डॉक्टर राहुल का असल जिंदगी में नाम मयंक आनंद है। किसी समय में मयंक हर घर में काफी मशहूर हुआ करते थे। उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से साल 2012 में शादी रचाई थी। बता दें, श्रद्धा करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी थीं। 

श्वेता कवतरा

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

'कहानी घर घर की' फेम टीवी एक्ट्रेस श्वेता कवतरा साल 2004 में अपने को-एक्टर मानव गोहिल के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गई थीं। श्वेता ने कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। 

श्रद्धा निगम

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टीवी सीरियल 'कृष्ण अर्जुन' में अपनी दमदार एक्टिंग से अभिनेत्री श्रद्धा निगम ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। तब श्रद्धा काफी शोज में नजर आईं। हालांकि, श्रद्धा प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती थीं। उन्होंने पहली शादी करण सिंह ग्रोवर से की थी, लेकिन अब वो टीवी एक्टर मयंक आनंद के साथ काफी खुश हैं।

शालिनी चंद्रन

(फोटो सोर्स- इंटरनेट)

टीवी इंडस्ट्री में शालिनी चंद्रन कभी काफी फेमस थीं। उन्हें एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कहानी घर घर की' में देखा गया था, जिसके कारण वो घर-घर मशहूर हो गई थीं। 

शाहबाज खान

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मशहूर टीवी और फिल्म कलाकार शाहबाज खान बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले करते हुए नजर आते हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। छोटे पर्दे पर वो सीआईडी, नीयत, युग, आमृपाली, चंद्रकांता, फिर लौट आई नागिन और रावण जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा उन्हें तेनाली राम, राम सिया के लव कुश और दास्‍तान-ए-मोहब्‍बत सलीम अनारकली जैसे टीवी शोज में भी देखा जा चुका है। 

सुधांशु पांडे

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टीवी सीरियल 'अनुपमा' के कारण सुधांशु पांडे के चर्चे हर घर में होने लगे थे। हालांकि, अब सुधांशु ज्यादातर फिल्मों या वेब सीरीज में काम करते हैं। 

पूनम नरूला

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टीवी सीरियल शरारत ने जितनी सुर्खियां बटोरी थीं, उससे ज्यादा चर्चे तो पूनम नरूला के होते थे। इस सीरियल ने पूनम को हर घर में पहचान दिला दी थी। हालांकि, साल 2010 में उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। 

अमिता नांगिया

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

कभी टीवी इंडस्ट्री में अमिता नांगिया भी काफी मशहूर थीं। उन्होंने कई हिट टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल तारा के जरिए मिली थी। 

अमिता चंदेकर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

'क़यामत', 'क्या हादसा क्या हकीकत' और 'पिया का घर' जैसे सीरियलों में काम कर चुकीं अमिता चंदेकर फिलहाल तो टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। मगर उन्होंने घर-घर में काफी नाम कमाया है। 

सीजेन खान

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

टीवी एक्टर सीजेन खान एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने 'अनुराग बासु' का किरदार निभाया था। ऐसे में फैंस लगातार टीवी पर उनके कमबैक की आस लगाए बैठे हैं। मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब सीजेन पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट में प्रसारित होने वाले टीवी सीरियलों के लिए काम करते हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीएकता कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट