लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमले पर बयान के बाद कपिल शर्मा शो से आउट हुए नवजोत सिंह सिद्धू, इन्होंने किया रिप्लेस

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2019 15:31 IST

सिद्धू के इस बायन से पूरे सोशल मीडिया पर आक्रोश छाया हुआ था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले नेता सिद्धू के बयान से लोगों के अंदर आक्रोश था।

Open in App

पुलवामा में हुए आतंकी हमलों के आक्रोश में पूरा देश इस समय जल रहा है। जिसकी लपटों में द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी जल गई है।  जी हां सिद्धू के इन आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद उन्हें शो से हटा दिया गया है। बता दें शो के गेस्ट और पंजाबी कैबिनेट मिनिसेटर नवजोत सिंह सिद्धू नें इस घटना पर बोला था कि आतंकवाद की कोई जाती या कोई देश नहीं होता। 

सिद्धू के इस बायन से पूरे सोशल मीडिया पर आक्रोश छाया हुआ था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले नेता सिद्धू के बयान से लोगों के अंदर आक्रोश था। ट्वीटर पर चल रही गहमा-गहमी में लोगों ने द कपिल शर्मा शो को नहीं देखने की अपील कर डाली थी।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोर्स की मानें तो कि चैनल के इस सबसे चहेते शो को सिद्धू के बयान की वजह से अनवॉन्टेड कॉन्ट्रोवर्सी में घेरा जा रहा था। जिसके बाद ये डिसाइड किया गया कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से दूर ही रखा जाए। इस बात से ये तो तय हो चुका है कि आने वाले कुछ एपिसोड्स में हमें कपिल शर्मा शो में सिद्धू देखने को नहीं मिलेंगे। 

 

 

अर्चना पूरन सिंह ने किया रिप्लेस

द कपिल शर्मा शो मे अब सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह को बुलाया गया है। रिपोर्ट की मानें तो आने वाले एपिसोड्स में अब नवजोत सिंह सिद्धू की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह दिखाई देंगी।  

वहीं पूरा सिनेमा भी इस आतंकी हमले से आक्रोश में है जहां कंगना रनौत ने इस अटैक के विरोध में अपनी फिल्म मर्णकर्णिका की सक्सेज पार्टी कैंसिल कर दी है। वहीं जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने भी पुलवामा में हुए आंतकी हमले के विरोध में करांची आर्ट काउंसिल जाने का प्लान रद्द कर दिया है। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपुलवामा आतंकी हमलाकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब