लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स मामले में फंसे टीवी अभिनेता गौरव दीक्षित को मिली जमानत, अदालत ने दिए ये निर्देश

By अनिल शर्मा | Updated: September 24, 2021 12:24 IST

अदालत ने अभिनेताा को निर्देश दिया कि वह अदालत की अनुमति के बिना शहर नहीं छोड़कर नहीं जाएंगे। अदालत ने यह भी कहा कि अभिनेता चार्जशीट दाखिल होने तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एनसीबी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने अभिनेता गौरव दीक्षित को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी हैअदालत ने निर्देश दिया कि गौरव अदालत की अनुमति के बिना शहर नहीं छोड़कर नहीं जाएंगे

मुंबईः ड्र्ग्स मामले में गिरफ्तार हुए अभिनेता गौरव दीक्षित को मुंबई की अदालत ने शुक्रवार जमानत दे दी। अदालत ने टीवी अभिनेता दीक्षित को ड्रग्स के मामले में 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।

साथ ही अदालत ने अभिनेताा को निर्देश दिया कि वह अदालत की अनुमति के बिना शहर नहीं छोड़कर नहीं जाएंगे। अदालत ने यह भी कहा कि अभिनेता चार्जशीट दाखिल होने तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एनसीबी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे।

गौरतलब है कि टेलीविजन अभिनेता गौरव दीक्षित को मादक पदार्थों के एक मामले के संबंध में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई जोनल टीम ने 27 अगस्त को गिरफ्तार किया था। गौरव दीक्षित की गिरफ्तारी अभिनेता एजाज खान और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ के दौरान नाम उजागर होने के बाद की हुई थी। 

इस बाबत एक अधिकारी ने बताया था कि एनसीबी पिछले कुछ महीनों से दीक्षित की तलाश कर रही थी। अधिकारी ने कहा था, अंधेरी के लोखंडवाला में दीक्षित के घर की तलाशी ली गई थी और ड्रग्स जब्त किया गया था। 

बता दें कि गौरव दीक्षित ‘द मैजिक ऑफ सिनेमा’, दाहेक: द रेस्टलैस माइंड और बॉबी: लव और लस्ट जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही गौरव कई टीवी धारावाहिक में भी नजर आ चुके हैं। 

टॅग्स :Gaurav Dixitबॉलीवुड गॉसिपbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब