लाइव न्यूज़ :

मुझे ऐश्वर्या से जलन है, जानिए- अमिताभ बच्चन के सामने केबीसी प्रतिभागी ने क्यों कही ऐसी बात

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2021 09:19 IST

शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन और एक महिला प्रतिभागी के बीच के मस्ती-मजाक को दिखाया गया है। इसमें प्रतिभागी दिव्या सहाय अमिताभ बच्चन से कहती हैं कि आपकी बहूरानी से मुझे बहुत जलन होती है। जिसको सुन बिगबी हैरान होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेबीस में प्रतिभागी दिव्या सहान ने अमिताभ बच्चन से कहा कि आपकी बहूरानी से जलन होती हैसोनी टीवी ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें प्रतिभागी अमिताभ से ऐसी बात कहती नजर आ रही हैं

मुंबईः कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के मंच पर अमिताभ बच्चन की प्रतिभागियों के साथ मस्ती-मजाक भी खूब चलता है। इस चीज को शो के दर्शक खूब पसंद करते हैं। ऐसा ही शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अमिताभ बच्चन और एक महिला प्रतिभागी के बीच के मस्ती-मजाक को दिखाया गया है। इसमें प्रतिभागी दिव्या सहाय अमिताभ बच्चन से कहती हैं कि आपकी बहूरानी से मुझे बहुत जलन होती है। जिसको सुन बिगबी हैरान होते हैं।

सामने आए प्रोमो की शुरुआत अमिताभ बच्चन के प्रतिभागी से इस सवाल से होता है जिसमें वे पूछते हैं कि क्या आप फिल्में देखती हैं? प्रतिभागी जवाब देते हुए कहती है कि वह बस फिल्में ही देखती है। प्रतिभागी के इस जवाब को सुन अमिताभ कृतज्ञता के भाव प्रकट करते हुए कहते हैं आपके मुंह में घी, शक्कर, लड्डू सबकुछ। इसके बाद दिव्या अमिताभ से शिकायतभरे लहजे में कहती है कि आपकी बहूरानी (ऐश्वर्या राय) से बहुत जलन होती है?

वह कहती है- मुझे आपकी बहू रानी से बहुत जलन होती है। अमिताभ पूछते हैं- काहें जलन होती है? सौ साल में कोई लड़की इतनी खूबसूरत पैदा होती है। जिसपर अमिताभ कहते हैं, बहुत-बहुत धन्यवाद आपका। दिव्या आगे कहती हैं कि बाकी हीरोइनों से तो मैं ही अच्छी दिखती हूं। मैं क्यों नहीं हीरोइन बन सकती हूं। अमिताभ कहते हैं- क्या पता देवीजी आज के बाद हो जाए ऐसा कुछ तो। प्रतिभागी दिव्या कहती हैं तो फिर आपके मुंह में घी, शक्कर, लड्डू, पेड़ा जो कुछ भी आपको पसंद हो।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय इन दिनों फ्रांस में हैं, जहां उन्होंने पेरिस फैशन वीक में शिरकत की। उनके साथ उनके पति अभिषेक बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी थीं। साल 2000 के सीजन को छोड़, अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के हर सीजन को होस्ट किया है। अमिताभ बच्चन के गैरमौजूदगी में उस सीजन को शाहरुख खान द्वारा होस्ट किया गया था।

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनKBCटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब