लाइव न्यूज़ :

कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू, देखिए प्रोमो में क्या है खास

By वैशाली कुमारी | Updated: August 24, 2021 12:52 IST

प्रोमो में बिग बी हिमानी का हाथ पकड़कर हॉट सीट पर ले जाते नजर आ रहे हैं। वह उसे एक गिलास पानी भी देते है।  इसके बाद फिर सबसे रोमांचक क्षण आता है जब वह उससे 15वा प्रश्न पूछते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बी पिछले दो दशकों से लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी कर रहे हैंकौन बनेगा करोड़पति सीजन 13, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 23 अगस्त से शुरू हो चुका है

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के तेरहवें सीज़न के साथ सोमवार 23 अगस्त को लौट चुके हैं। KBC के नए प्रोमो में एक दृष्टिबाधित प्रतियोगी हिमानी बुंदेला को हॉट सीट की ओर चलते हुए दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि हिमानी ने 50 लाख रुपये जीते हैं और 1 करोड़ रुपये में 15वां सवाल उनके सामने बिग बी ने पेश किया है। क्या वह बड़े पुरस्कार के लिए खेलेंगी यह तो आने वाले समय में  पता चलेगा।

प्रोमो में बिग बी हिमानी का हाथ पकड़कर हॉट सीट पर ले जाते नजर आ रहे हैं। वह उसे एक गिलास पानी भी देते है।  इसके बाद फिर सबसे रोमांचक क्षण आता है जब वह उससे 15वा प्रश्न पूछते हैं।

पिछले साल, कोविड महामारी के कारण, निर्माताओं ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए स्टूडियो में दर्शकों को बैठकर प्रोग्राम देखने के लिए मना किया गया था। वहीं इस बार लाइव ऑडियंस इस सीज़न में वापस आ जाएगी, लेकिन इसके लिए कोविड से संबंधित सभी सावधानियों का पालन करना आवश्यक होगा। ऑडियंस पोल की लाइफलाइन भी इस सीज़न में वापस आ जाएगी।

बिग बी पिछले दो दशकों से लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति की मेजबानी कर रहे हैं।  शो और प्रतियोगियों के बारे में उन्होंने कहा कि अगर मैं किसी को हॉट सीट पर आमंत्रित करता हूं, तो यह किसी को अपने घर में आमंत्रित करने जैसा है।

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 23 अगस्त से शुरू हो चुका है और यह सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनKBCटेलीविजन इंडस्ट्रीSony Entertainment Television
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब