लाइव न्यूज़ :

इस पॉपुलर टीवी सीरियल में काम करने वाले कर्मचारी की कोरोना से मौत, शो में काम कर रहे 8 लोग निकले पॉजिटिव

By अमित कुमार | Updated: July 28, 2020 12:50 IST

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रोजाना भारत में आने वाले केसों की संख्या पहले से काफी अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन से लेकर कनिका कपूर तक इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। 26 जुलाई से तीन दिनों के लिए शूटिंग बंद कर दी गई और पूरी कास्ट और क्रू का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया।सोमवार को आई रिपोर्ट में 8 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए।

कोरोना वायरस का कहर भारत में तेजी से फैलता जा रहा है। कुछ राज्यों की स्थिति में जहां सुधार हो रही है तो वहीं कुछ नए राज्य तेजी से इसकी चपेटे में आ रही है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भारत में कुल मरीजों की संख्या 15 लाख के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 47 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

बॉलीवुड में भी अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर की मां तक कई सेलिब्रेटी इस वायरस के चपेटे में आ चुके हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि कॉमेडी सीरियल 'भाखरवाड़ी' में काम करने वाले एक कर्मचारी की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की मौत 21 जुलाई को हुई थी। जिसके बाद दूसरे कलाकारों का भी कोरोना जांच किया गया। 

पूरी कास्ट और क्रू का कराया गया कोरोना टेस्ट 

गाइडलाइन्स के मुताबिक 26 जुलाई से तीन दिनों के लिए शूटिंग बंद कर दी गई और पूरी कास्ट और क्रू का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। सोमवार को आई रिपोर्ट में 8 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए। आजतक के साथ बातचीत में शो के निर्माता और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स के वाइस चेयरमैन ने कहा कि उन्हें इस घटना से बहुत दुख हुआ और वो पूरी कोशिश कर रहे हैं क‍ि उस कर्मचारी के परिवार की पूरी मदद मिल सके।

बॉलीवुड के कई हस्तियों को हुआ कोरोना

अमिताभ बच्चन से लेकर कनिका कपूर तक इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। हालंकि कई सेलेब्स ने इस जंग में कोरोना को हराकर वापसी भी कर ली है।  दिग्गज अभिनेता किरण कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जोया मोरानी भी कोरोना से संक्रमित पाई गईं थीं, लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद वह पूरी तरह से ठीक हो गईं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो