लाइव न्यूज़ :

ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान, सोशल मीडिया पर खुद दिया हेल्थ अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: June 28, 2024 13:46 IST

Hina Khan Breast Cancer: हिना खान कैंसर से पीड़ित हैं

Open in App

Hina Khan Breast Cancer: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान ने खुद से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जिससे कि न सिर्फ उनके फैंस बल्कि बाकी लोग भी हैरान और दुखी हैं। दरअसल छोटे पर्दे की इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर खुद के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। जिसे जानने के बाद उनके फैंस मायूस हो गए हैं। हिना खान ने सोशल मीडिया पर बताया कि वे ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हैं।

हिना खान को खुद इस बीमारी का कैसे पता चला इस बाबत उन्होंने एक लंबा नोट लिखा है। हालांकि उन्होंने बताया कि उनकी तबियत फिलहाल सही है और पूरी तरह से ठीक होने के लिए इलाज करवा रही हैं।

हिना खान ने अपने पोस्ट में लिखा, '' सभी को हेलो, हाल ही में मुझसे जुड़ी एक अफवाह सामने आई थी, जिसे लेकर मैं आपके साथ एक अहम खबर साझा करना चाहती हूं। मैं अपने सभी फैंस और चाहने वालों को बताना चाहती हूं कि मैं ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से गुजर रही हूं। मैं आप सभी को बताना चाहती हूं कि मैं फिलहाल सही हूँ। मैं मजबूत हूं और इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हूँ। मेरा इलाज शुरू हो चुका है। फिर से एक मजबूत वापसी करने के लिए पूरी कोशिश कर रही हूं।''

उन्होंने आगे लिखा, ''मैं आप सभी से इस दौरान मेरी निजता का सम्मान करने की अपील करती हूं। आपक सबके प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। आप लोगों ने जो मेरे साथ शेयर किया उसके लिए भी धन्यवाद। मैं अपने परिजनों के साथ सकारात्मक रहने की कोशिश कर रही हूं। मुझे भरोसा है कि ऊपर वाले की कृपा से मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी। आप सभी मेरे लिए दुआएं करें। मेरी ओर से आप सभी को ढेर सा प्यार।''

मालूम हो कि हिना खान को कैंसर होने की खबर ने उनके फैंस को निराश कर दिया है। न सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के दूसरे सितारे भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।  

टॅग्स :हिना खानटेलीविजन इंडस्ट्रीकैंसरमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब