लाइव न्यूज़ :

'दयाबेन' की कमी खल रही तारक मेहता के फैंस को बड़ा झटका, रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर ने छोड़ा शो

By अमित कुमार | Updated: July 30, 2020 12:02 IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पॉपुलैरेटी फैंस के बीच काफी ज्यादा है। हाल ही में शो ने 12 साल भी पूरे किए हैं। लेकिन इस बीच रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ दिया है। इस किरदार को निभाने के लिए शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी से संपर्क किया गया है।फैंस पहले ही शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के शो में नहीं होने से निराश हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ulta Chashma) फ्रेश एपिसोड के साथ एक बार फिर फैंस के बीच हाजिर है। लेकिन 4 महीने के लंबे ब्रेक के बाद शो के नए एपिसोड्स से फैंस खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। फैंस के मुताबिक शो के काफी किरदारों को बदल दिया गया है। जिस कारण सीरियल की कहानी काफी कमजोर हो गई है।

इस बीच अब खबर आ रही है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे गुरुचरण सिंह शो छोड़ दिया है। गुरुचरण सिंह को लेकर पहले भी इस तरह की खबरें आ रही थी, लेकिन उस दौरान मेकर्स ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था। हालांकि, लॉकडाउन के बाद शुरू किए गए शूटिंग में गुरुचरण सिंह अभी तक शो का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि, अभी तक ऑफिशियली तौर पर किसी बात की घोषणा नहीं हुई है। 

लॉकडाउन के बाद गुरुचरण सिंह ने नहीं की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गुरुचरण सिंह ने शो छोड़ दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुचरण ने शो छोड़ दिया है। उन्होंने लॉकडाउन के बाद दोबारा शूटिंग शुरू भी नहीं की। वहीं अब इस किरदार को निभाने के लिए शाहरुख खान के को-स्टार रहे एक्टर बलविंदर सिंह सूरी से संपर्क किया गया है। बलविंदर सिंह फिल्म दिल तो पागल है शाहरुख खान संग नजर आए थे।

दयाबेन उर्फ दिशा वकानी को मिस कर रहे फैंस

फैंस पहले ही शो की लीड एक्ट्रेस दयाबेन उर्फ दिशा वकानी के शो में नहीं होने से निराश हैं। दिशा ने 2017 में इस शो से मैटरनिटी ब्रेक लिया था। इसके बाद से ही फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फैंस का इंतजार दिन-प्रतिदिन और लंबा होता जा रहा है। दिशा की शो में वापसी की खबरें अक्सर आती रहती हैं। 2019 में ही उनकी शो मे वापसी की बात सामने आई थी।

 
टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो