लाइव न्यूज़ :

गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी के घर गूंजने वाली हैं किलकारियां, एक्टर ने फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2022 11:31 IST

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने बुधवार को फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। एक्टर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बताया कि उनकी पत्नी देबिना बनर्जी प्रेग्नेंट हैं। कपल के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैंएक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है

मुंबई: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बताया कि उनकी पत्नी देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) प्रेग्नेंट हैं। कपल के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। ऐसे में ये गुड न्यूज जानकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। यही नहीं, फैंस लगातार कपल को ढेर सारी बधाई भी दे रहे हैं। बता दें कि गुरमीत ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उसमें देबिना का बेबी बंप नजर आ रहे हैं। कपल ने ब्लैक कलर की ड्रेसेस पहनी हुई हैं। साथ ही, देबिना के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिखाई दे रहा है।

वहीं, अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी देबिना बनर्जी के साथ फोटो शेयर करते हुए गुरमीत चौधरी ने कैप्शन में लिखा, "हम जल्द ही तीन होने वाले हैं। जूनियर चौधरी रास्ते में है। आप सबका आशीर्वाद चाहिए।" एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। मालूम हो, गुरमीत और देबिना की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की बेस्ट जोड़ियों में से एक है। दोनों को अक्सर ही कपल गोल्स देते हुए देखा जाता है। ऐसे में फैंस के बीच ये जोड़ी काफी हिट है। बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एकसाथ टीवी शो ‘रामायण’ में भी नजर आ चुके हैं। दोनों ने इस शो में श्रीराम और सीता का किरदार निभाया था।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीप्रेगनेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो