लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ‘राम सिया के लवकुश’ सीरियल को लेकर कलर्स चैनल को जारी किया कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: September 14, 2019 05:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रालय ने 11 सितंबर को लिखे पत्र में कहा है कि ऐसा जान पड़ता है कि यह सीरियल धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है।मंत्रालय ने कहा है कि इस सीरियल के संवाद शालीनता को नुकसान पहुंचाते हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कलर्स चैनल को यह कहते हुए उसके कार्यक्रम ‘राम सिया के लवकुश’ को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि ऐसा देखा गया है कि यह सीरियल विकृत धार्मिक जानकारियां फैला रहा है और ‘महर्षि वाल्मिकी’ की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है।मंत्रालय ने 11 सितंबर को लिखे पत्र में कहा है कि ऐसा जान पड़ता है कि यह सीरियल धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। पत्र में कहा गया है कि इससे वाल्मिकी समुदाय में असंतोष फैल रहा है और उसने धमकी भी दी है कि यदि ‘विकृत इतिहास को पेश करने और जानबूझकर महर्षि वाल्मिकी को अपमानित ’ करने वाले इस सीरियल का प्रदर्शन नहीं किया गया तो वह उसके विरूद्ध देशभर में जबर्दस्त प्रदर्शन करेगा।मंत्रालय ने कहा है कि इस सीरियल के संवाद शालीनता को नुकसान पहुंचाते हैं। इस समुदाय के महर्षि वाल्मिकी के बारे में जो शब्द इस्तेमाल किये गये हैं वे उन्हें बदनाम करने के इरादे से हैं। सीरियल में इस्तेमाल किये गये शब्द धार्मिक समूह के लिए तिरस्कारपूर्ण है।मंत्रालय ने कहा कि चैनल इस नोटिस के मिलने के 15 दिनों के अंदर बताए कि उसके विरूद्ध अपलिंकिंग/डाउनलिकिंग दिशानिर्देश के प्रावधानों, मंजूरी की शर्तों और केबल कानून की धारा 20 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब