लाइव न्यूज़ :

'कुमकुम भाग्य' के सेट पर आग के कारण मची भगदड़, अपने पसंदीदा कलाकारों को लेकर चिंतित फैंस

By अमित कुमार | Updated: July 19, 2020 08:27 IST

'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' जी टीवी पर प्रसारित होने वाली सबसे लोकप्रिया धाराविह है। फैंस इसके नए एपिसोड का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लंबे समय तक शो की शूटिंग को बंद ही रखा गया था।शनिवार शाम करीब 4 बजे शो की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना के बाद तुरंत शूटिंग को बंद कर दिया गया और सेट पर काम करने के लिए आए सभी लोगों को वापस घर भेज दिया गया।

जी टीवी पर एक बार फिर धारावाहिकों का प्रसारण शुरू कर दिया गया है। चैनल के सबसे पसंदीदा शो कुमकुम भाग्य के नए एपिसोड का टेलीकास्ट 13 जुलाई से किया जा रहा है। कलाकार कोरोना महामारी के बीच पूरी सावधानी के साथ शो की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को सीरियल के सेट पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को परेशानी में डाल दिया। 

दरअसल, शनिवार शाम करीब 4 बजे शो की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग पूरे सेट पर फैल गया। लेकिन अच्छी बात ये रही कि जिस समय सेट पर आग लगी उस दौरान कोई भी कलाकार वहां मौजूद नहीं था। सेट पर अचानक से एक शॉर्ट सर्किट हुआ और उसके आसपास मौजूद चीजों ने आग पकड़ ली।

मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

इस दुर्घटना के बाद तुरंत शूटिंग को बंद कर दिया गया और सेट पर काम करने के लिए आए सभी लोगों को वापस घर भेज दिया गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां के आ जाने के कारण आग पर काबू पा लिया गया। कुमकुम भाग्य कू शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है। अभि और प्रज्ञा के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें लेकर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। 

कोरोना के कारण नहीं हो पा रही थी शो की शूटिंग

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण लंबे समय तक शो की शूटिंग को बंद ही रखा गया था। ऐसे में एक बार फिर धारावाहिक की शूटिंग बाधित हो गई है। इस बार शो में कई किरदारों का बदलाव किया गया है। वहीं कहानी को भी एक नए सिरे से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि यह घटना मुंबई के अंधेरी में चांदीवली इलाके में स्थित क्लिक निक्सन स्टूडियो की है। 

टॅग्स :कुमकुम भाग्यबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो