लाइव न्यूज़ :

ओटीटी पर रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन को सलमान खान नहीं ये फिल्ममेकर करेंगे होस्ट, जानें पूरी डिटेल

By अनिल शर्मा | Updated: July 24, 2021 12:33 IST

बिग बॉस ओटीटी के मेजबानी करने को लेकर करण जौहर ने कहा, मेरी मां और मैं 'बिग बॉस' के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसे एक दिन भी मिस नहीं करते। दर्शक के रूप में मैंने हमेशा शो की मेजबानी का आनंद लिया है और अब बिग बॉस ओटीटी पर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिग बॉस ओटीटी का प्रीमियर 8 अगस्त को वूट पर होगाबिग बॉस 15 शो 6 सप्ताह तक चलेगासलमान खान की जगह करण जौहर शो को होस्ट करेंगे

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की तैयारी जोरों पर है। जल्द ही शो को ऑनएअर किया जाएगा। हालांकि पहली बार टीवी से पहले बिग बॉस 15 का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। खबर है कि ओटीटी के बिग बॉस को सलमान खान होस्ट नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्ममेकर करण जौहर ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर शो की मेजबानी करेंगे।

बिग बॉस ओटीटी के मेजबानी करने को लेकर करण जौहर ने कहा, मेरी मां और मैं 'बिग बॉस' के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसे एक दिन भी मिस नहीं करते। दर्शक के रूप में मैंने हमेशा शो की मेजबानी का आनंद लिया है और अब बिग बॉस ओटीटी पर आ रहा है। यह निश्चित रूप से सबसे ज्यादा चलेगा। फिल्म निर्माता का यह भी कहना है कि उनकी मां का सपना सच हो गया है।

करण जौहर बिग बॉस ओटीटी के छह सप्ताह तक चलने वाले शो की एंकरिंग करेंगे, जिसका प्रीमियर 8 अगस्त को वूट पर होगा। डिजिटल पर शो के लॉन्च के बाद ही टीवी पर इसे प्रसारित किया जाएगा।

शो में जनता फैक्टर पर होगी सबकी निगाहें 

बिग बॉस के 15वें सीजन में एक बदलाव किया गया है। इस बार शो में जनता फैक्टर पर सबकी निगाहें होंगी। इसके जरिए जनता को कुछ असामान्य शक्तियां प्रदान की जाएंगी। इस बार शो के दर्शकों की सीधे तौर घर के अंदर के फैसले में भागीदारी होगी। वहीं मेकर्स का वादा है कि इस साल का सीजन दर्शकों के दिमाग को हिला देगा। इस बार यह शो अधिक रोमांचक और आकर्षक होने वाला है।

टॅग्स :सलमान खानकरण जौहरबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब