लाइव न्यूज़ :

दिव्या अग्रवाल बनीं बिग बॉस ओटीटी की पहली विजेता, ट्रॉफी के साथ मिला 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार

By अनिल शर्मा | Updated: September 19, 2021 07:13 IST

बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी हैं। दिव्या के खिताब जीतने के साथ बिग बॉस ओटीटी फिनाले का अंत हो गया है। दिव्या अग्रवाल को लगभग 51.10% मतदाताओं ने मतदान किया था। वहीं प्रतीक सहजपाल को 20.36% मतदाताओं ने अपना मत दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी हैंदिव्या के खिताब जीतने के साथ बिग बॉस ओटीटी फिनाले का अंत हो गया हैदिव्या अग्रवाल को लगभग 51.10% मतदाताओं ने मतदान किया था

बिग बॉस ओटीटी को उसका पहला विजेता शनिवार को मिल गया। टीवी अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल को करण जौहर द्वारा होस्टेड रिऐलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का विजेता घोषित किया गया है और ट्रॉफी के अलावा दिव्या को 25 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी मिला। निशांत भट्ट को शो का रनर-अप घोषित किया गया जबकि अभिनेत्री शमिता शेट्टी तीसरे स्थान पर रहीं। राकेश बापट और प्रतीक सहजपाल शीर्ष-5 प्रतिभागी में शामिल रहे।

बिग बॉस ओटीटी की विजेता दिव्या अग्रवाल बनी हैं। दिव्या के खिताब जीतने के साथ बिग बॉस ओटीटी फिनाले का अंत हो गया है। दिव्या अग्रवाल को लगभग 51.10% मतदाताओं ने मतदान किया था। वहीं प्रतीक सहजपाल को 20.36% मतदाताओं ने अपना मत दिया। शमिता शेट्टी 15.92% मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। दिव्या ने न केवल ट्रॉफी जीती, बल्कि 25 लाख रुपये का पुरस्कार भी अपने नाम किया।

दिव्या के विजेता घोषित होने से पहले, उन्होंने और प्रतीक ने गुंडे के टशन और जश्न-ए-इश्क के टाइटल ट्रैक नागिन गाने पर परफॉर्म किया। बाहर  निकलने के बारे में बोलते हुए, राकेश ने करण से कहा, “यह यात्रा एक अच्छे दुर्घटना की तरह थी। यह मेरे लिए एक सुखद और ज्ञानवर्धक दुर्घटना थी जहाँ मैंने बहुत कुछ सीखा, मैंने भीड़ के अपने डर का सामना किया और उस पर काबू पाया।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में शीर्ष 5 में रहने की उम्मीद नहीं थी।

टॅग्स :बिग बॉसकरण जौहरटेलीविजन इंडस्ट्रीशमिता शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब