लाइव न्यूज़ :

'गोपी बहू' ने ऑनस्क्रीन देवर संग की सगाई, सामने आई विशाल सिंह की देवोलीना भट्टाचार्जी को रिंग पहनाते हुए फोटो

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 18:40 IST

टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और एक्टर विशाल सिंह ने आज सगाई कर ली। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को खुशखबरी दी है। वहीं, फैंस के साथ कई सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और एक्टर विशाल सिंह ने आज सगाई कर ली।कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को खुशखबरी दी है। फैंस के साथ कई सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) ने अपने ऑनस्क्रीन देवर विशाल सिंह (Vishal Singh) के साथ सगाई कर ली है। जी हां, एक्टर ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवोलीना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विशाल देवोलीना को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट के सामने आते ही विशाल और देवोलीना के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "इट्स ऑफिशयल" विशाल ने इसके साथ ही रिंग वाली इमोजी पोस्ट की है।

वैसे देवोलीना ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, "फाइनली, आई लव यू विशू" बता दें कि देवोलीना को विषय ने एक बड़ी डायमंड सिंग दी है। ऐसे में फोटोज के सामने आने के बाद फैंस से लेकर कई सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। हालांकि, सबसे खास बात तो ये है कि देवोलीना और विशाल, को-स्टार्स भी रहे हैं। उन्हें एकसाथ 'साथ निभाना साथिया' में देखा जा चुका है। इस टीवी सीरियल में दोनों ने भाभी-देवर का किरदार निभायब था। बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों को एकसाथ को पोस्ट्स शेयर करते हुए देखा जा चुका है।

वहीं, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो देवोलीना को आखिरी बार बिग बॉस 15 में देखा गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई। मगर इससे पहले उन्हें पिछले साल लंच स्टोरीज में नजर आई थीं जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार में आया था। वहीं विशाल सिंह को आखिरी बार साल साल 2018 में शो कुमकुम भाग्य में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राहुल का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साल 2021 में बिग बॉस में भी आए थे।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो