लाइव न्यूज़ :

देवोलीना भट्टाचार्जी ने विशाल सिंह के साथ की नकली सगाई, वीडियो शेयर कर बताया पूरा सच

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 3, 2022 15:17 IST

देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को बताया कि उन्होंने सचमुच में सगाई नहीं की है। जो पोस्ट बुधवार शाम को शेयर की गई थी, वो मजाक था। दोनों एकसाथ नई म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविशाल और देवोलीना ने हाल-फिलहाल में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थींइन तस्वीरों में विशाल एक्ट्रेस को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे थेसोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देवोलीना और विशाल ने बताया कि उन्होंने सचमुच में सगाई नहीं की है

मुंबई: मशहूर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) और एक्टर विशाल सिंह (Vishal Singh) ने बुधवार को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक प्रैंक किया था, जिसके बाद दोनों ने फैंस को इसका सच बताया। दरअसल, विशाल और देवोलीना ने हाल-फिलहाल में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में विशाल एक्ट्रेस को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे थे।

विशाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, "इट्स ऑफिशयल" विशाल ने इसके साथ ही रिंग वाली इमोजी पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर देवोलीना ने कमेंट भी किया था। फिलहाल, अब देवोलीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो जल्द ही इट्स ऑफिशियल नाम की एक म्यूजिक वीडियो में काम करने वाली हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अपने म्यूजिक वीडियो की घोषणा करने के लिए उन्होंने झूठी सगाई का नाटक रचा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने किसी से सगाई नहीं की है।

बता दें कि जब से देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी झूठी सगाई को लेकर खुलासा किया है तब से फैंस काफी उदास हैं। दरअसल, विशाल और देवोलीना द्वारा सगाई की अनाउंसमेंट सुनकर फैंस दोनों की शादी के लिए बेहद उत्साहित हो गए थे, लेकिन दोनों में फैंस का दिल तोड़ दिया। फिलहाल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, उसमें अपने फैंस को देवोलीना भट्टाचार्जी और विशाल सिंह ने धन्यवाद कहा है। यही नहीं, दोनों ने फैंस से अपील भी की। उन्होंने कहा कि फैंस इसी तरह उनकी म्यूजिक वीडियो को भी प्यार दें।

वहीं, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो देवोलीना को आखिरी बार बिग बॉस 15 में देखा गया था। इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई। मगर इससे पहले उन्हें पिछले साल लंच स्टोरीज में नजर आई थीं जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार में आया था। वहीं विशाल सिंह को आखिरी बार साल साल 2018 में शो कुमकुम भाग्य में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राहुल का किरदार निभाया था। इसके बाद वह साल 2021 में बिग बॉस में भी आए थे।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो