लाइव न्यूज़ :

क्या दलजीत कौर पति निखिल पटेल से ले रही तलाक? एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर आया बड़ा अपडेट

By अंजली चौहान | Updated: February 11, 2024 12:57 IST

अभिनेत्री दलजीत कौर अपने दूसरे पति निखिल पटेल से अलग होंगी? जानिए इस आर्टिकल में।

Open in App

मुंबई: टेलीविजन जगत की फेमस अदाकारा दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दिलजीत ने दूसरी शादी की जिसके चर्चे काफी हुए। अब उसी शादी के टूटने की खबरों ने फैन्स के दिल को तोड़ दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस हाल ही में केन्या से अपने बेटे के साथ वापस लौट आई हैं।

वह अपने पति निखिल पटेल के साथ केन्या रहती हैं लेकिन उनके वापस आने के बाद ये अटकलें तेज हो गई है कि क्या वह तलाक ले रही हैं? हालांकि, अभी तक इस खबर पर किसी तरह की मुहर नहीं लगी है लेकिन मीडिया में ऐसी खबरे तेजी से उझल रही हैं। टीवी एक्ट्रेस ने, मार्च 2023 में निखिल पटेल के साथ अपनी दूसरी शादी के बाद केन्या चली गईं।

इंडिया लौटने के बाद, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निखिल के साथ सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं और उनका सरनेम भी हटा दिया। इसके अलावा, निखिल ने उनके साथ तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

क्या टूट गई दलजीत कौर की शादी?

बॉलीवुडलाइफ के अनुसार, दलजीत के प्रवक्ता ने एक बयान भी जारी किया जिसमें लिखा था, "मैं कहता हूं कि दलजीत और जेडन (उनका बेटा) इस समय दलजीत के पिता की सर्जरी के लिए भारत में हैं और उसके बाद उनकी मां की सर्जरी भी हुई, जिसके लिए उन्हें उनके पास रहना जरूरी था।"

इसमें यह भी कहा गया है कि दलजीत कोई भी टिप्पणी करने से बचना चाहेंगे क्योंकि दंपति के तीन बच्चे हैं। एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने टाइम्सऑफइंडिया टीवी को बताया कि पहले उनकी शादी में सब कुछ ठीक लग रहा था, लेकिन यह ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई। व्यक्ति ने यह भी कहा कि कुछ ही समय बाद दंपति के बीच समस्याएं पैदा हो गईं और उन्हें एहसास हुआ कि वे असंगत हैं। पिछले दो महीनों में हालात और भी खराब हो गए हैं। व्यक्ति ने यह कहकर निष्कर्ष निकाला कि अगर समस्याएं बनी रहती हैं, तो अलगाव ही एकमात्र विकल्प हो सकता है।

बता दें कि दलजीत की पहली शादी शालिन भनोट से हुई थी लेकिन उन्होंने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। 2013 में उनका तलाक हो गया। दलजीत की मुलाकात निखिल से पिछले साल दुबई में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। निखिल दो बेटियों, 13 वर्षीय एरियाना और आठ वर्षीय अनिका के पिता हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीटीवी कंट्रोवर्सीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब