लाइव न्यूज़ :

CID अभिनेता ऋषिकेश पांडे के क्रेडिट कार्ड, कैश और दस्तावेज एसी बस में हुए चोरी, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2022 15:03 IST

अभिनेता ने बताया कि घूमने के लिए उन्होंने एसी बस में चढ़ा जिसमें अधिक भीड़ थी। उन्होंने बताया कि भीड़ होने की वजह से पता ही नहीं चला का उनके गले में लटके स्लिंग बैग से सारा सामान कब गायब हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीआईडी अभिनेता ऋषिकेश पांडे ने बताया कि घटना 5 जून की है जब वह एसी बस में कोलाबा में चढ़ेअभिनेता ने कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ मलाड पुलिस स्टेशन में भी घटना की सूचना दे दी

मुंबईः सोनी टीवी के चर्चित शो सीआईडी में इंस्पेक्टर सचिन का किरदार निभाने वाले ऋषिकेश पांडे ने बताया कि हाल ही में मुंबई में एक एसी बस में क्रेडिट कार्ड, कैश और दस्तावेज चोरी हो गए। अभिनेता के मुताबिक, घटना 5 जून की है जब वह अपने परिवार के साथ एक कोलाबा ट्रिप पर गये थे।

अभिनेता ने बताया कि घूमने के लिए उन्होंने एसी बस में चढ़ा जिसमें अधिक भीड़ थी। उन्होंने बताया कि भीड़ होने की वजह से पता ही नहीं चला का उनके गले में लटके स्लिंग बैग से सारा सामान कब गायब हो गया। ईटाइम्स से बातचीत में ऋषिकेश ने बतायास, ‘कई साल पहले, मैं कोलाबा में रहा करता था और मलाड में शिफ्ट होने के बाद लंबे समय तक इस एरिया में आना जाना नहीं किया था।

सीआईडी अभिनेता ने कहा, परिवार ने 5 जून को एलीफेंटा गुफाओं में जाने का फैसला किया। वहां घूमने के बाद हमने कोलाबा से ताड़देव के लिए एक बस लेने का फैसला किया, यह एक एसी बस थी और हम लगभग साढ़े 6 बजे बस में सवार हुए। गंतव्य आने के बाद नीचे उतरा तो सबसे पहले बैग चेक किया और पाया कि  कैश, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैनकार्ड और कार के कागजात गायब थे। 

बकौल अभिनेता,  मैंने कोलाबा पुलिस स्टेशन के साथ-साथ मलाड पुलिस स्टेशन में भी घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि पैसों से ज्यादा जरूरी उनके कागजात के हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इस बात का डर है कि कोई कार्ड के जरिए पैसे ना निकाले या उनके पहचान पत्र का गलत फायदा न उठा ले।  उन्होंने कहा, मैंने एक सीआईडी इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है इसलिए लोग अकसर हमारे पास मामले लेकर आते हैं और हम उन्हें सुलझाते हैं।" हालांकि, वो पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि पुलिस इस मामले को सुलझाने में उनकी मदद करेगी।

 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब