लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss OTT: 'यूपी-बिहार से हैं तो तमाशा है क्या, बीपी हाई है दूर जाओ सब', घरवालों पर चिल्ला पड़ीं अक्षरा सिंह

By अनिल शर्मा | Updated: August 13, 2021 12:11 IST

अक्षरा सिंह आपे से बाहर होते हुए कहती हैं खाना भी खाती हूं तो पांच नौकर हैं। मुझे भी लिविंग स्टाइल पता है। इसके बाद वो कहती हैं, 'मुझे भी इंसल्ट फील होता है। लेकिन मैं यहां तमीज से रहना चाहती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस के घर में आपे से बाहर हुईं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंहघरवालों पर आत्मसम्मान को लेकर चिल्लाती हुई दिखींअक्षरा कहती हैं- सब दूर हो जाओ मेरी बीपी हाई है

 विवादित शो बिग बॉस 15 ओटीटी अब अपने मूलरूप में आ चुका है। शो में अब प्रतिभागियों के बीच तकरार शुरू हो गया है। एक प्रोमो के मुताबिक ताजा विवाद भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और बाकी घरवालों के बीच हुआ है। अक्षरा सिंह की ये लड़ाई उनके आत्मसम्मान को लेकर होता है। वूट द्वारा जारी एक प्रोमो में अक्षरा सिंह बाकी घरवालों पर चिल्लाती हुईं दिखाई दे रही हैं।

अक्षरा सिंह कहती हैं कि यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा है। मेरे पास से सब दूर चले जाओ। हालांकि इस बीच नेहा भसीन और अन्य उनको शांत रहने को कहते हैं लेकिन अक्षरा सिंह पूरी तरह से आपे से बाहर हो जाती हैं लोगों पर चिल्ला पड़ती हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं- 'मैं हाइपर हूं, अभी मेरा बीपी हाई है। मेरे हाथ-पैर कांप रहे हैं अभी दूर जाओ। आप सभी लोग मुझसे दूर जाओ।'

अक्षरा सिंह को लोग चुप कराने की कोशिश करते हैं वहीं कुछ कहते हैं कि उसे छोड़ दो। अक्षरा सिंह फिर चिल्लाते हुए कहती हैं- 'पहले दिन से मैं सबका झेल रही हूं। कभी कोई कुछ बोल रहा है कभी कोई कुछ बोल रहा है। यूपी-बिहार से हैं तो क्या तमाशा हैं क्या। हमको नहीं  आती है अंग्रेजी बोलने। हमको नहीं आता है खाना खाने। हमारे यहां पांच नौकर नहीं है। 

अक्षरा सिंह आपे से बाहर होते हुए कहती हैं खाना भी खाती हूं तो पांच नौकर हैं। मुझे भी लिविंग स्टाइल पता है। इसके बाद वो कहती हैं, 'मुझे भी इंसल्ट फील होता है। लेकिन मैं यहां तमीज से रहना चाहती हूं। ये मेरा मां-बाप ने सीखाया है। सबसे तमीज से रहने का, सबसे प्यार से रहने का।' इस दौरान अक्षरा सिंह को प्रतीक सेहजपाल, राकेश बापट और नेहा भसीन शांत कराने की कोशिश करते हैं।

टॅग्स :अक्षरा सिंहभोजपुरीबिग बॉसबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब