लाइव न्यूज़ :

Bigg boss: लाइव वोटिंग के दौरान मॉल में भीड़ हुई बेकाबू , हिना के खींचे गए बाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 5, 2018 09:50 IST

मुंबई के Inorbit mall में शि‍ल्पा शिंदे, हिना खान, लव त्यागी और विकास गुप्ता के सपोर्ट में फैंस की दीवानगी को देखा गया।

Open in App

बिग बॉस 11 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो के मेकर्स ने चारों कंटेस्टेंट यानी शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और लव त्यागी को नॉमिनेट करने का फैसला लिया था। जिसके बाद नॉमिनेटेड हुए चारों कंटस्टेंट ने घर से बाहर जाकर लाइव वोटिंग के लिए अपील की।

मुंबई के Inorbit mall में शि‍ल्पा शिंदे, हिना खान, लव त्यागी और विकास गुप्ता के सपोर्ट में फैंस की दीवानगी को देखा गया। अब पंसदीदा प्रतियोगी की एक झलक देखने के लिए यहां जमकर भीड़ एकत्रित हुई। इस भीड़ का आलम ये था कि लाइव वोट के लिए अपील करने गई हिना खान के बाल किसी ने खींच लिए।  इसके बाद हिना को वापस वैनिटी वैन में लाया गया और फिर हिना ने अपने बालों को ठीक किया गया।

किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड्स और बाउंसर्स की मदद से कंटेस्टेंट को भीड़ से अलग रखने की कोशिश की जा रही था। मगर इसी बीच वो हो गया जिसका डर था। जी हां। बैरिकेट्स और सिक्योरिटी वॉल्स को लांघते हुए फैंस हिना खान के करीब जा पहुंचे। भीड़ में मौजूद शरारती लोगों ने हिना से बद्तमीजी करते हुए उनके बाल तक खींच लिए। 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में फैन्स देखें जा सकते हैं। बता दें कि बिग बॉस में इस बार अब तक का सबसे बड़ा नॉमिनेशन ट्विस्ट देखने को मिलेगा। 

टॅग्स :बिग बॉसबिग बॉस 11हिना खानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब