लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस-2 की कंटेस्टेंट ने बीजेपी नेता के बेटे पर लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप, FIR दर्ज

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 1, 2019 18:00 IST

पीड़िता की शिकायत पर साइबराबाद की माधापुर पुलिस ने तेलंगाना के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नंदियावर गौड़ के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है।

Open in App

बिग बॉस सीजन 2 की कंटेस्टेंट ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता नंदेश्वर गौड़ के बेटे आशीष गौड़ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। बिग बॉस सीजन 2 की इस कंटेस्टेंट का आरोप है कि आशीष गौड़ ने उनके साथ शनिवार रात एक होटल में बदतमीजी की।

पीड़िता की शिकायत पर साइबराबाद की माधापुर पुलिस ने तेलंगाना के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक नंदियावर गौड़ के बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है।संजना ने पुलिस के नाम अपनी शिकायत में लिखा है कि वे अपनी सहेलियों के साथ होटल के एक कोने में खड़ी थीं और म्युजिक सुन रही थीं। तभी आशीष गौड़ नाम का एक व्यक्ति अपने दो दोस्तों के साथ आया और उनके साथ बदतमीजी की। 

आरोप के मुताबिक गौड़ ने संजना का हाथ भी पकड़ा और उनकी सहेलियों पर चिल्लाए व भद्दी भाषा का इस्तेमाल किया। संजना ने अपने आरोप में लिखा है कि गौड़ ने फर्श पर शीशे तोड़ डाले और मारने-पीटने पर उतारू हो गए।

टॅग्स :बिग बॉसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा