लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: पहले ही दिन घर में कंटेस्टेंट्स ने उठाए अनूप-जसलीन के रिश्ते पर सवाल, जानें कैसा रहा पहले दिन का हाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2018 11:07 IST

Bigg Boss 12 Day one Highlights Updates in Hindi: बिग बॉस 12 के पहले ही दिन घर के अंदर गए भजन गायक अनूप जलोटा और उनका गर्लफ्रेंड जसलीन को लेकर भी घरवालों ने तंज कसना शुरू कर दिया है।

Open in App

मुंबई, 18 सितंबर:बिग बॉस सीजन 12 का दमदार आगाजा हो चुका है। रविवार को शो की शुरूआत हुई है। ऐसे में पहले ही दिन घर में एक दूसरे के ऊपर प्रतियोगी सवाल उठाते नजर आए हैं। वहीं, घर के अंदर गए भजन गायक अनूप जलोटा और उनका गर्लफ्रेंड जसलीन  को लेकर भी घरवालों ने तंज कसना शुरू कर दिया है। घर के अंदर पहला टास्क लेकर  हिना खान के साथ हितेन तेजवानी पहुंचे जिसके बाद दोनों के ऊपर घरवालों ने सवालों की बरसात कर दी।

टास्क के दौरान घरवालों को वोट देना था कि एकल और जोड़ी में कौन कमजोर है। ऐसे में सृष्टि और अनूप जसलीन को एक साथ टास्क करना था। टास्ट के हिसाब से सृष्टि ने उनकी जोड़ी को कमजोर माना। जिसके बाद घरवालों ने जोड़ी पर दोनों के रिश्तों को लेकर तीखे सवाल किए। इसी बीत शो के कंटेस्टेंट और करणवीर बोहरा ने दोनों पर तंज कसते हुए बोलते हैं कि उन्हें दोनों का रिश्ता देख कन्फ्यूजन हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप  दोनों एक साथ हैं तो जसलीन स्वीकार क्यों नहीं कर रहीं इसको लेकर सभी के बीच तूतू मेंमें देखने को भी मिली। वहीं कास्क नें अनूप और जसलीन को घरवालों ने सबसे कमजोर माना। वहीं, दूसरा मुकाबला नेहा पेंडसे और दीपक व उर्वशी की जोड़ी के बीच होता है। नेहा कहती हैं कि उनके हिसाब से दीपक-उर्वशी की जोड़ी घर के किसी काम में सहयोग नहीं करती और वे यहां-वहां घूमते रहते हैं। बचाव में दीपक कहते हैं कि यह साबित करने के लिए कि वह घर के काम कर रहे हैं उन्हें सिर्फ किचन में दिखाई देना जरूरी नहीं है। इसके बाद सभी घरवाले नेहा को सबसे कमजोर सिंगल घरवाले के रूप में चुनते हैं। 

अनूप और जसलीन ने अपने रिश्ते को शो के ओपनिंग डे पर पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकारा है। जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर घर से लेकर सोशल मीडिया तक में सवाल उठ रहे हैं। अनूप जलोटा अपनी 27 साल छोटी पार्टनर जसलीन के साथ पहुंचे हैं। इस शो के आगाज के साथ ही दोनों ने अपने रिश्ते को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। शो के शुरू होते पर एक वीडियो दिखाया गया जिसमें जसलीन ने कहा क‍ि वे पिछले 3 साल से अनूप जलोटा को डेट कर रही हैं।

 बिग बॉस ने उन्‍हें जलोटा के साथ घर में आने की इजाजत दी है। जसलीन ने कहा है कि मेरे और अनूप के रिश्‍ते के बारे में यह खुलासा मेरे पेरेंट्स और दोस्‍तों के लिए काफी चौकाने वाला है, हमें एक-दूसरे को डेट करते हुए साढ़े तीन साल हो गए हैं।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा