लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: क्या स्क्रिप्टेड है अनूप का जसलीन का ब्रेकअप, जानिए क्या है सच ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2018 15:31 IST

शो के शुरू होते ही जिस जोड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं वह थी अनूप-जसलीन की जोड़ी।

Open in App

बिग बॉस 12 में हर रोज एक नया ड्रामा  फैंस को देखने को मिल रहा है। शो के शुरू होते ही जिस जोड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं वह थी अनूप-जसलीन की जोड़ी। इस जोड़ी ने अपने प्यार का इकरार भी पहली बार शो के ऑनएयर डे पर ही किया था।  अब अचानक से ये कपल अलग हो गया है।  लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर जोरों पर है कि अनूप का जसलीन से ब्रेकअप करना स्क्रिप्टिड है और ये सब टीआरपी का रूप है । 

जैसे कि मंगलवार के शो में दिखाया गया कि दरअसल एक टास्क के दौरान जसलीन को बंधी बनें अनूप को छुड़ाने के अपने सारे कपड़े, मेकअप खुद से दूर करना करना था साथ ही साथ अपने बाल भी छोटे कटवाने थे। लेकिन जसलीन ऐसा नहीं करती हैं। ऐसे में जसलीन के कपड़ों और मेकअप को ज्यादा तव्ज्जों देने से अनूप इतने नाराज हो जाते हैं कि बिग बॉस से यह कहते नजर आते हैं कि अब वो इस शो पर अकेले या सिंगल के तौर पर रहना चाहते हैं वह जोड़ी में नहीं खेलना चाहते। इस बाद से जसलीन इतनी दुखी हो जाती हैं कि वह गार्डन एरिया में जाकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं।

उनके द्वारा ब्रेकअप का ऐलान करते ही बाहर बैठे लोग इस इसको स्क्रिप्टिड बताने लगे। लोगों का कहना है कि जिस तरह से अनूप ने एक दम से जसलीन का साथ छोटी सी बात पर छोड़ा वह पहले से ही तय था। कहा तो ये तक जा रहा है कि ये टीआरपी पाने के लिए किया जा रहा है। कहा जा रहा है शो में टीआरपी पाने के लिए दोनों के ब्रेकअप को पेश किया गया है। वहीं, कुछ यूजर्स दोनों के अलग से खुश भी नजर आ रहे हैं।

 जसलीन से नाराज हो गए अनूप जलोटा

बिग बॉस के घर की 16वें दिन की शुरूआत होती है बिपाशा बसु के एनर्जटिक गाने से। इसके बाद सारे घरवाले अपने कामों में व्यस्त हो जाते हैं। आपको बता दें जोड़ी ब्रेकर और जोड़ी मेकर टास्क की शुरुआत में जो जोड़ीदार शिकार बना वो थे अनूप जलोटा और जसलीन। दीपिका ने अनूप को किडनैप कर लिया था और जसलीन को उन्हें बचाने के लिए अपने बाल, कपड़े और मेकअपन की कुर्बानी देनी थी मगर ऐसा नहीं हुआ। जसलीन ने इस टास्क को करने से मना कर दिया। इस बात से अनूप जलोटा, जसलीन से नाराज दिखाई दे रहे हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉसअनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा