लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: बिग बॉस से पहले इस रियलिटी शो का हिस्सा रह चुके हैं श्रीसंत, फिर से दोहरा सकते हैं वॉकआउट का इतिहास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2018 11:01 IST

बिग बॉस के दूसरे दिन का नजारा फुल ड्रामा से भरा रहा और इसका मुख्य कारण रहे क्रिकेटर श्रीसंत।

Open in App

मुंबई, 19 सिंतबर: बिग बॉस का आगाज हाईवोल्टेज ड्रामा के साथ शुरू हो गया है। दो दिन में ही घर के अंदर लड़ाई झगड़े और शो छोड़ने की धमकी सब कुछ देखने को मिल गया है। शो के दूसरे दिन का नजारा फुल ड्रामा से भरा रहा और इसका मुख्य कारण रहे क्रिकेटर श्रीसंत।

लग्जरी टास्क श्रीसंत के कारण रद्द होने जाने के कारण घरवालों ने उनको जमकर सुनाया जिस पर  सोमी खान से बहस के बाद वह घर छोड़ने की जिद पर अड़ गए हैं। अब बिग बॉस इस मुद्दे पर क्या फैसला लेते हैं ये बुधवार के एपिसोड में पता चलेगा। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि श्रीसंत किसी शो में से ऐसे जाने की स्थिति में हो और गुस्से कारण शो से वॉकआउट करें। इससे पहले भी वह एक रियलिटी शो से वॉकआउट कर चुके हैं।

श्री इससे पहले वह झलक दिखला जा-7 में नजर आ चुके हैं। इस शो को भी वह गुस्से में पहले बीच में ही छोड़ चुके हैं। उस समय श्री के शो छोड़ने का कारण था कि  जब उनको तय समय से पहले अपना एक्ट करने को कहा गया और इससे वह खासा नाराज हो गए थे। हांलाकि बाद में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस मेकर्स के समय के अनुसार ही की थी। लेकिन श्री का पारा तब और चढ़ गया था जब रेमो डिसूजा, करण जौहर, माधुरी दीक्षित ने जब उनके परफॉर्मेंस पर खराब कमेंट किए थे।

 ये बात वह सह नहीं पाए थे और बाद में वह शो छोड़कर चले गए थे। लोगों के बुलाने पर भी वे सेट पर नहीं आए थे। ऐसे में अब हालात ऐसे ही बिग बॉस के भी लग रहे हैं कि एक बार फिर से श्री बीच में ही शो छोड़कर जाएंगे। हांलाकि घरवाले उनको काफी समझाते नजर आए हैं कि वह माइ्क पहन लें और शो को छोड़ने की बात ना कहें। वहीं दूसरी तरफ श्री छोड़ने की जिद पर अड़े दिखे। बुधवार तो ये साफ होगा कि श्री फिर से किसी रियलिटी शो को छोड़ते हैं या फिर उनको इस बार रोक लिया जाएगा।

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO