लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: ये प्रतियोगी होगा इस सीजन का विनर, पहले से तय हो चुका है शो का विजेता!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 27, 2018 10:06 IST

दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और दीपक ठाकुर, रोमिल , सुरभि, करनवीर शो के फाइनल हफ्ते में पहुंच गए हैं। अब ये साफ हो गया है कि इनमें से ही कोई एक इस बार घर का विजेता बनेगा। 

Open in App

बिग बॉस 12 इसी रविवार (30 दिसंबर) को खत्म हो जाएगा। हर बार की तरह से फैंस अपने पसंदीदा प्रतियोगी को जिताने के लिए जमकर वोट भी कर रहे हैं।ऐसे में अब हर घर में बचे प्रतियोगी जीत के लिए दम भरते नजर आ रहे हैं। दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और दीपक ठाकुर, रोमिल , सुरभि, करनवीर शो के फाइनल हफ्ते में पहुंच गए हैं। अब ये साफ हो गया है कि इनमें से ही कोई एक इस बार घर का विजेता बनेगा। 

ऐसे में शो के खत्म होने से पहले सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ गई है कि हर बार की तरह इस बार भी विनर के फिक्स है। सोशल मीडिया पर एस. श्रीसंत के विनर होने को लेकर तेजी से खबरें आ रही हैं। हाल ही में ये देखा गया है कि लगातार इस तरह की बातें की जारी हैं कि श्री ही इस बार शो को जीतेंगे ये मेकर्स ने पहले से तय कर रखा है। 

लेकिन अब श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी श्रीसंत ने इस तरह की खबरों को करारा जवाब दिया है। बिग बॉसखत्म होने से पहले अकसर ऐसा देखा जाता है कि अपने चहेते कंटेस्टेंट के कमजोर पड़ने पर फैन्स दूसरे कंटेस्टेंट के खिलाफ फिक्स विनर होने की मुहिम छेड़ देते हैं, इस बार इस मुहिम का शिकार श्रीसंत होते नजर आ रहे हैं। श्रीसंत की पत्नी ने ट्वीट करके लिखा है कि फैन्स की असुरक्षा देखिए,  आप ये अफवाहें फैलाते रहें क्योंकि मेरा मानना है कि एक ही बात को बार-बार कहा जाए तो वह सच हो जाती है।उन्होंने अन्य की तरह न तो दो महीने और न ही हाफ सीजन के लिए शो साइन किया था...अपनी इनसिक्योरिटी को लेकर खामोश ही रहें।

ये दो जाएगें फाइनल में

ऐसे में शुरू से शो के फाइनल प्रतियोगी के तौर पर रोमिल और दीपिका को देखा जाता रहा है। वहीं, जिस हिसाब से इस हफ्ते सुरभि को छोड़कर पूरा घर नॉमीनेट हुआ है कहा जा रहा था कि दीपक इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं है इस हफ्ते कहा जा रहा है कि सोनी घर से बाहर हो जाएंगी। 

अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर फिनाले वाले दिन किन-किन कंटेस्टेंट्स के बीच तगड़ा मुकाबला हो सकता है? दीपक ठाकुर और श्रीसंथ इस शो को लेकर शुरुआत से ही चर्चा बटोरते आए है। ऐसे में हमारा मानना है कि ये दोनों सदस्य फिनाले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकते है। जबकि तीसरे कंटेस्टेंट्स की तो वह दीपिका कक्कड़ हो सकती है। ऐसे में देखना होगा दिलचस्प होगा कि इस बार शो का विजेता कौन होगा। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉसएस श्रीसंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा