लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट, श्रीसंत ने कहा- मुझे दुनिया के किसी भी ग्राउंड पर जाने की इजाजत नहीं

By विवेक कुमार | Updated: September 19, 2018 22:45 IST

Bigg Boss 12 day 2 Updates highlights in Hindi: बिग बॉस के घर में मस्तमौला दीपक ठाकुर, अनूप जलोटा और जसलीन की खिंचाई करते नजर आए।

Open in App

Bigg Boss 12 Day २  Highlights & Updates in Hindi:  टीवी के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस सीजन 12 की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे बिग बॉस का घर जंग का मैदान बनता जा रहा है। लड़ाई हो या झगड़ा कंटेस्टेंट कहीं भी चूक नहीं रहे हैं। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सबा और सोमी खान के चलते श्रीसंत घर से बाहर जाने की कोशिश करते हैं। जिसके बाद दोनों के बीच बहस होती है। इन सबके बाद घर वाले श्रीसंत को मनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बीच सोमी खान, कृति से भिड़ जाती हैं। जिसमें दीपक भी कूद पड़ते हैं और वह श्रीसंत की साइड लेते हुए खान सिस्टर्स पर भड़क जाते हैं। अनूप जलोटा के समझाने के बाद दीपक शांत होते हैं। दीपक कहते हैं कि सबा और सोमी लड़की होने का फायदा उठा रही हैं। वहीं दीपक ने सबा को जहर कहा लेकिन बाद में उन्होंने इसके लिए माफ़ी मांगी।   

 वहीं श्रीसंत और सोमी के बीच आख़िरकार बातचीत शुरू हुई। श्री संत ने अपनी गलती मानते हुए सबा और सोमी के माता-पिता से माफ़ी मांगी और खुद को सजा देते हुए लिविंग रूम में सुलाया। 

इस बीच बिग बॉस के घर में मस्तमौला दीपक ठाकुर, अनूप जलोटा और जसलीन की खिंचाई करते नजर आए। जब जसलीन और अनूप एक दूसरे का हाथ सहला रहे थे तभी दीपक कहते है कि जसलीन अपनी  हॉटनेस अनूप सर में ट्रांसफर कर रही है और उनको जीवनदान दे रही है। 

दूसरी ओर श्रीसंत खुलासा करते हैं कि उन्हें दुनिया में किसी भी क्रिकेट के मैदान में जाने की इजाजत नहीं है। इस बीच बिग बॉस के घर में पहले नॉमिनेशन राउंड की शुरुआत भी हो गई। बिग बॉस बताते हैं कि सिंगल को जोड़ी और जोड़ियों को सिंगल्स को नॉमिनेट करना होगा। सृष्टि, श्रीसंत, करणवीर, दीपिका और नेहा कॉमनर कंटेस्टेंट कृति और रोशमी के साथ ही खान सिस्टर्स को नॉमिनेट करते हैं। उन्होंने सौरभ और शिवाशीष को भी नॉमिनेट किया। वहीं घर की जोड़ियां दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोडे को नॉमिनेशन के लिए चुनते हैं। इनमें से कोई एक इस वीकएंड पर बाहर हो जाएगा। नॉमिनेशन के बाद कृति रोने लगीं क्योंकि उन्हें लगा कि आम आदमी होने के कारण उन्हें टारगेट किया जा रहा है। फिलहाल इस नॉमिनेशन के बाद घर वाले टीम में बनाते हुए नजर आते हैं।  

तीसरे दिन का अंत भी लड़ाई झगड़ों से खत्म होता है। श्रीसंत इस बार शिवाशीष से भिड़ते दिखते हैं। दोनों के बीच गाली गलौज हुई जिसे कल के एपिसोड में दिखाया जाएगा।

टॅग्स :बिग बॉस 12सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब