लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12 के सभी कंटेस्टेंट का परिचय, जानिए रियल्टी शो में आने से पहले कौन क्या काम करता था

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 19, 2018 16:15 IST

Bigg Boss 12 contestant's details: इस बार भी घर के अंदर कुछ सेलेब्रिटी को कुछ आम लोग आए हैं। आइए हम आपको बताते हैं बिग बॉस 12 के सभी धुरंधरों से -

Open in App

बिग बॉस 12 का आगाज हो चुका है सभी प्रतियोगी घर के अंदर आ चुके हैं। इस बार का शो हर बार से थोड़ा अलग है क्योंकि जोड़ी बनाम एकल प्रतियोगी इस पर शोमें तड़का लगा रहे हैं। इस बार सभी कंटेस्टेंट्स का एक दूसरे से कड़ा मुकाबला होगा उन्हे न केवल खेल में बने रहना है बल्कि अपने विरोधियों का भी सामना करना है। इस बार भी घर के अंदर कुछ सेलेब्रिटी को कुछ आम लोग आए हैं। आइए हम आपको बताते हैं बिग बॉस 12 के सभी धुरंधरों से 

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ को फैंस पहले से ही जानते हैं। सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। दीपिका ने इसी साल शोएब इब्राहिम से शादी भी की है।  दीपिका रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ और ‘नच बलिए’ में नजर आ चुकी हैं।

 श्रीसंत 

क्रिकेटर श्रीसंत को भी फैंस पहले से जानते हैं। खेल के मैदान में क्रिकेटर्स की आफत करने वाले श्रीसंत भी इस बार शो का हिस्सा बने हैं।उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लेग स्पिनर के रूप में की थी। आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का आरोप साबित होने के बाद बीसीसीआई ने उन पर बैन लगा दिया था।

नेहा पेन्डसे

हिंदी और मराठी एक्टर नेहा पेन्डसे ने अपने टैलेन्ट से लोगों को प्रभावित किया है। पेंडसे ने अपने करियर की शुरूआत 90 के दौर में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। नेहा ने मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वे कपिल शर्मा के शो में भी नज़र आई थीं।

सौरभ- शिवाशीष

मध्य प्रदेश के ये दोनों दोस्त बिग बॉस के घर में कॉमन मैन का प्रतिनिधित्व करेंगे। जहां सौरभ पेशे से किसान हैं, वहीं शिवाशीष एक बिजनेसमैन हैं। एजुकेटेड सौरभ बिग बॉस के घर में किसानों से जुड़े स्टीरियोटाइप्स को तोड़ना चाहते हैं वहीं शिवाशीष इस शो का हिस्सा बनकर काफी उत्साहित हैं।

निर्मल -रोमिल

जोड़ी के रूप में घर में पहुंचे  निर्मल हरियाणा के रहने वाले हैं और एक पुलिसवाले हैं और उनके दोस्त रोमिल एक वकील हैं। पुलिस और वकील की ये जोड़ी आम लोगों की है। 

अनूप-जसलीन

अनूप जलोटा को भला कौन नहीं जानता है। अनूप एक भजन गायक हैं और जसलीन मीका सिंह के म्यूजिक ग्रुप का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने 11 साल की उम्र से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। जसलीन ने एल्बम ‘लव डे लव डे’ से बतौर सिंगर अपने करियर की शुरूआत की। अनूप और जसलीन एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। 

सृष्टि 

सृष्टि भी छोटे पर्दे का एक फेमस चेहरा हैं। वह टीवी शो छोटी बहू के सीज़न दो में राधा के किरदार में नज़र आईं थी। वे इससे पहले स्टार प्लस के लोकप्रिय शो इश्कबाज में भी नजर आ चुकी हैं।

सबा-सोमी 

जयपुर की रहने वाली बहनें सबा खान और सोमी खान भी इस बार जोड़ी के रूप में घर में आई हैं। दोनों जयपुर की रहने वाली हैं। दोनों शो में अपने दबंल रूप में नजर आ रही हैं।

 दीपक-उर्वशी 

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में गाना गाने वाले बिहार के दीपक ठाकुर भी बिग बॉस में अपनी  फैन उर्वशी वानी के साथ पहुंचे हैं। 

रोशमी बनिक और कृति वर्मा 

कृति वर्मा इससे पहले रोडिज का हिस्सा रह चुकी है रोशमी बानिक एक मॉडल और खुद का बिजनेस कोलकाता में चला रही  हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस 12बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा