लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 11: यही हैं वो 11 बातें, जिनके लिए हमेशा याद किया जाएगा ये सीजन

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 14, 2018 23:35 IST

बिग बॉस का एक मामला जहां कोर्ट तक पहुंचा, वहीं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी इस शो से जुड़ गया।

Open in App

आज रात (14 जनवरी) बिग बॉस-11 का फिनाले होने वाला है और एपिसोड पहले ही शूट हो चुका है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक टॉप-3 से पुनीश शर्मा पहले ही बाहर हो चुके हैं और अब शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, हिना खान के बीच असली मुकाबला होने वाला है। इन तीनों में से कोई एक आज रात बिग बॉस सीजन 11 का विनर बन जाएगा। 100 दिन चले इस रियलिटी शो में कई दिलचस्प बातें हुईं। इनमें से कई बातें पहली बार बिग बॉस में देखने को मिलीं। एक ओर मामला जहां कोर्ट तक पहुंचा, वहीं अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी इस शो से जुड़ गया। तो आइए जानते हैं बिग बॉस सीजन 11 की ग्यारह बातें जिनकी वजह से इस सीजन को याद किया जाएगा।

1. ऐसा पहली बार हुआ जब बिग बॉस के किसी सीजन से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का नाम जुड़ गया। दाऊद का नाम इस शो से जुड़ा कंटेस्टेंट जुबेर खान के कारण, जिन्हें उनका दामाद बताया गया था। जुबेर दाऊद की बहन के दामाद हैं। हालांकि वह ज्यादा दिन तक बिग बॉस में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए थे। शो से बाहर होते ही उन्होंने सलमान खान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा दी। 

2- इस शो में पहली बार महिला कंटेस्टेंट शि‍वानी दुर्गा शामिल हुईं, जो तंत्र विद्या के लिए जानी जाती हैं। शि‍वानी दुर्गा विदेश से इसमें शिक्षा पाई है। साधु संतों ने उनके बिग बॉस में जाने का विरोध भी किया था। 

3- बिग बॉस सीजन 11 के इस बार के हॉट कपल पुनीश और बंदगी रहे। शो में इन दोनों की करीबियां इतनी बढ़ गई थी कि दोनों ने सारी हदें पार कर दीं। दिन में भले ही दोनों बाकी घर वालों से बातें करते नजर आते हों लेकिन रात में घंटों बिना सोए सभी से हटकर अलग साथ वक्त बिताते देखे गए हैं। दोनों एक- दूसरे के साथ इतने क्लोज दिखे कि जिसकी न बिग बॉस और न घर वालों ने कल्पना भी की होगी। दोनों करीब आधे घंटे तक बाथरूम में बंद रह चुके हैं।

4-  इस सीजन में पहली बार कॉमनर की पढ़ाई पर भी सवाल उठें। एक टॉस्क के दौरान कोर्ट रुम ड्रामा में सपना और बंदगी जज बने थे और हिना और विकास वकील बने थे। सपना, हिना के सपोर्ट में खुल यहां पक्ष लेती हैं। इस पर बंदगी, सपना पर बिगड़ जाती हैं। लड़ाई में पुनीश भी कूद पड़ते हैं और सपना को अनपढ़ कह देते हैं। सपना को यह बात चुभ जाती है और वो कहती हैं कि हां, मैं अनपढ़ हूं, 12वीं फेल हूं क्योंकि मुझे अपना परिवार पालना था। 

5- बिग बॉस के ग्यारहवें सीजन के पहले वीकेंड के वार पर ही जब सलमान खान ने प्रियांक शर्मा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया था तो फैंस के लिए यह किसी शॉक से कम नहीं था। आकाश डडलानी और विकास गुप्ता के बीच की हो रही बहस में प्रियांक ने आकर हाथापाई शुरु कर दी थी। इस तरह से प्रियांक ने हाथ उठाकर बिग बॉस के नियम को तोड़ दिया था जिसके बाद निर्माताओं और सलमान को प्रियांक को बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा। निर्माताओं ने इसके बाद प्रियांक को दोबारा बिग बॉस के घर में एंट्री दी। यह पल सबके लिए काफी चौंकाने वाला था। प्रियांक दोबारा घर के अंदर देखकर विकास की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विकास ने जैसे ही प्रियांक को देखा उन्होंने भागकर उन्हें गले लगा लिया

6- बिग बॉस में इस बार ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब कंटेस्टेंट अपनी अपनी मांओं से शो में मिल पाए थे। हालांकि अन्य बाकी सीजन में रिलेटिव पहले भी आ चुके हैं। लेकिन इस बार आकाश, प्रियांक, विकास, शिल्पा के माओं का आना सच में काफी इमोशनल था।

7- टेलीविजन अभिनेता हितेन तेजवानी का बिग बॉस 11 के घर से बाहर होना इस रिएलिटी टेलीविजन शो के वर्तमान सीजन की सबसे बड़ी हैरानियों में से एक रहा। नामिनेटेड प्रतिभागियों शिल्पा शिंदे, प्रियांक शर्मा, लव त्यागी और हितेन में से 43 साल के हितेन शो से बाहर हुए थे।

8- इस बार के सीजन में ऐसा पहली बार देखा गया जब टास्क के संचालक की लापरवाही का फायदा कंटेस्टेंट ने उठाया। बीबी एस्ट्रोनॉट्स टास्क में पुनीश संचालक थे। कोई भी कंटेस्टेंट रात में यूरिन के लिए नहीं जा सकता था, लेकिन जब पुनीश बंदगी से रोमांस में बिजी थे और इसी बीच जब उनको नींद आ गई तो, तब इसका फायदा उठाकर कंटेस्टेंट यूरिन के लिए चले गए थे। जिसका बाद में बिग बॉस ने खुलासा किया था।

9- अगर फनी वे में बात की जाएं तो इस बार के सीजन में पूल में लगभग शो के सभी कंटेस्टेंट मस्ती करने उतरे थे। सिवाय शिल्पा शिंदे और हितेन को छोड़कर। बाकी सीजनों में दो या तीन लोग ही पूल में डांस करते दिखें हैं।

10- बिग बॉस के इस सीजन में कई नॉमिनेशन ट्विस्ट भी देखने को मिले। चार कंटेस्टेंट हिना खान, विकास गुप्ता, लव त्यागी और शिल्पा शिंदे नॉमिनेट हुए और मॉल में लाइव वोटिंग के लिए गए थे। इसके अलावा घर वालों से हितेन और प्रियांक में किसी एक को सेलेक्ट करवाना भी काफी हैरान कर देने वाला था।  

11- बिग बॉस का यह सीजन सोशल मीडिया पर भी काफी हिट रहा। सोशल मीडिया पर पहली बार किसी के पक्ष में इतने ट्वीट किए गए थे। विकास गुप्ता के पक्ष में उनके फैन्स ने करीब दस लाख ट्वीट किए।

टॅग्स :बिग बॉस 11बिग बॉससलमान खानदाऊद इब्राहिमशिल्पा शिंदेहिना खानविकास गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: क्या ग्रैंड फिनाले से पहले तान्या मित्तल बिग बॉस के घर से होंगी बाहर?

टीवी तड़काBigg Boss 19: मीडिया राउंड में पत्नी और बच्चों के बारे में सेंसिटिव सवाल पर गौरव खन्ना हुए भावुक | VIDEO

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: 7 दिसंबर को मिलेगा 'बिग बॉस 19' का विनर, नए प्रोमो में टॉप 6 कंटेस्टेंट्स का हुआ खुलासा | WATCH

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 19 Double Eviction: अशनूर कौर और शहबाज बादशाह आउट?, फैंस को सलमान खान का झटका, फिनाले से प्रशंसक शॉक्ड

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काBigg Boss 19 Voting Trend: वीकेंड का वार का बेसब्री से इंतज़ार, कौन आगे है और कौन सबसे पीछे?

टीवी तड़काBigg Boss 19: तान्या मित्तल बेचती थीं 'एडल्ट खिलौने', मालती चाहर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

टीवी तड़काRise and Fall winner: अर्जुन बिजलानी बने राइज एंड फॉल के विजेता, घर ले गए ₹28.10 लाख

टीवी तड़काBigg Boss 19: सलमान खान ने बिग बॉस में 'नोबेल शांति पुरस्कार' की आकांक्षा के लिए डोनाल्ड ट्रंप को किया तगड़ा रोस्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Weekend ka Vaar: अमाल मलिक पर भड़के सलमान खान, पूछा- यहां क्या सोने के लिए आए हो?