लाइव न्यूज़ :

BB 13: सिद्धार्थ और पारस बने घर के बिग बॉस, रश्मि को जोकर बनाकर करवाया ये काम, देखें मजेदार Video

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 11, 2019 19:35 IST

वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और पारस अपनी पॉवर से घर वालों को कठपुतली की तरह अपने इशारों पर नचाते हैं। इस टास्क में सबसे ज्यादा टार्गेट होते हैं रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 में कई ऐसे एपिसोड आ चुके हैं जिनमें लड़ाई-झगड़े और आपसी रंजिश की सीमाएं पार कर दी गईं। लेकिन आज रात के एपिसोड में एकदम अलग ही नजारा देखने को मिलने वाला है। दरअसल, घर में सिद्धार्थ और पारस को एकदम बिग बॉस की तरह पॉवर दे दी गई है और वे इस पॉवर का जमकर फायदा उठाते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें यह दिख है कि कैसे सिद्धार्थ और पारस अपनी पॉवर के जरिए घरवालों को परेशान करते हैं। कुछ दिन पहले बिग बॉस ने पारस और सिद्धार्थ को सीक्रेट रूम में बंद कर दिया था, लेकिन ये दोनों यहीं से पूरे घर पर निगरानी रख रहे हैं। लेकिन घर के सदस्यों को इस बात की जानकारी नहीं है कि पारस और सिद्धार्थ उन पर नजर रख रहे हैं। 

अब बिग बॉस ने सिद्धार्थ और पारस को एक मजेदार टास्क दिया है। इस टास्क में दोनों को कुछ स्पेशल पॉवर दी गई है। इस पॉवर के जरिए वे घरवालों से कुछ भी करवा सकते हैं। फिर क्या था दोनों ने अपनी इस पॉवर का भरपूर फायदा उठाया।

वीडियो में आप यह देख सकते हैं कि सिद्धार्थ और पारस अपनी पॉवर से घर वालों को कठपुतली की तरह अपने इशारों पर नचाते हैं। इस टास्क में सबसे ज्यादा टार्गेट होते हैं रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और आसिम रियाज। वीडियो में सबसे पहले रश्मि को जोकर बनती हुई नजर आती हैं। इसके बाद पारस उन्हें कहते हैं कि आपको आसिम और शेफाली की मिमिक्री करनी है और वे ऐस करते भी हैं।

इसके बाद पारस रश्मि को यह आदेश देते हैं कि आपको माहिरा की तारीफ करनी है। इसके बाद रश्मि माहिरा के पास जाती हैं और उनकी हद से ज्यादा तारीफ करती हैं। साथ ही रश्मि से पारस कहते हैं कि आपको माहिरा से सॉरी कहना है, तो वे माहिरा से सॉरी भी बोलती हैं।

इसके बाद बारी आती है शेफाली की... पारस उनसे कहते हैं कि आपको सिर के ऊपर मग रखना है और जब तक हम आदेश ना दें तब तक आपको इसे सिर से नहीं हटाना है। आदेश मिलने के बाद शेफाली अपने सिर पर मग रख लेती हैं। कुछ देर बाद उन्हें मग हटाने का आदेश आता है तो शेफाली पारस से कहती हैं... थैंक्यू बिग बॉस... ये सुनकर पारस और सिद्धार्थ खिलखिलाकर हंसते हैं।

इसके बाद एक बार फिर से रश्मि को परेशान किया जाता है। ये सब देखकर सिद्धार्थ और पारस खूब खुश होते हैं। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सिद्धार्थ शुक्‍लासलमान खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब