लाइव न्यूज़ :

BARC TRP: जाते-जाते तक 'खतरों के खिलाड़ी की' बादशाहत रही कायम, 'कुल्फी कुमार- 'कसौटी जिंदगी' का जबरदस्त धमाका, देखें चौंकाने वाली लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 23, 2019 12:28 IST

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं।

Open in App

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है।  इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है।

 ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं। बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। इस बार की टीआरपी लिस्ट काफी चौंकाने वाली है। नंबर 3 की जगह पर कुल्फी कुमार बाजेवाला के साथ कुंडली भाग्य एक साथ है। इसके बाद नंबर 4 पर कोई और नहीं बल्कि कसौटी जिंदगी है।आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-

खतरों के खिलाड़ी

कलर्स पर आने वाले रोहित शेट्टी के खतरों और एक्शन भरा शो खतरों के खिलाड़ी शो का फाइनल हो गया है। जाते जाते भी टीआरपी की लिस्ट में ये शो सबसे ऊपर रहा है। 

नागिन-3

पिछले कई महीनों से तीसरे नंबर पर रहने वाले इस शो इस बार फायदा हुआ है। नागिन 3 इस बार की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है। फैंस ने इसको आगे करते  हुए  इस हफ्ते दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। 

कुंडली भाग्य-कुल्फी कुमार बाजेवाला

ऐसा कई बार होता है कि एक ही पायदान पर दो शोज हैं। ऐसा ही कुछ इस हफ्ते भी फैंस को देखने को मिला है। तीसरे नंबर के पायदान पर इस बार जी टीवी का शो कुंडली भाग्य और स्टार प्लस का शो कुल्फी कुमार बाजेवाला रहा है।

कसौटी जिंदगी की 

टीआरपी में जिस शो की इस बार एंट्री हुई है वो फैंस के लिए चौंकाने वाला है। टॉप 10 से भी बाहर कसौटी जिंदगी की इस बार चौथे पायदान पर है। इस शो को फैंस से जमकर प्यार मिल रहा है। 

कुमकुम- ये रिश्ता क्या कहलाता है

जी टीवी के शो और स्टार प्लस का एक और शो एक ही पायदान पर है। कुमकुम भाग्य और  ये रिश्ता क्या कहलाता है दोनों ही पांचवे नंबर पर इस बार हैं।

तुझसे है राब्ता-सुपर डांसर 3

छवें नंबर के टीआरपी पायदान के साथ भी पांचवे जैसा हुआ है। इस पायदान पर सोनी का डांस शो  सुपर डांसर 3 के साथ जी टीवी का शो तुझसे है राब्ता विराजमान है।

कपिल शर्मा शो

फैंस के लिए बेहद चौंकाने वाला रहा है कि कपिल का शो इस बार टॉप 5 की लिस्ट से भी बाहर हो गया है। इतना नहीं कपिल के शो को इस बार सातवें नंबर से संतोष करना पड़ेगा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

एक बार फिर से अपने फार्म में फैंस के बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा लौट रहा है। इस बार टीआरपी की लिस्ट में ये शो आठवें नंबर पर है।

गुड्डन तुमझे ना हो पाएगा

जी टीवी के शो गुड्डन तुमझे ना हो पाएगा 9वें नंबर पर विराजमान है। 

दिव्य- दृष्टि 

हाल ही में स्टार प्लस पर शुरू हुए शो दिव्य- दृष्टि  ने भी टीआरपी की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। ये शो दसवें पायदान पर विराजित है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब