लाइव न्यूज़ :

अर्चना पूरन सिंह ने याद किया कठिन समय, बताया कैसे सास की मौत के बाद 15 मिनट तक हंसती रही थीं एक्ट्रेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 14, 2022 17:45 IST

अर्चना पूरन सिंह यूं तो कई रियलिटी कॉमेडी शो में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इस बार उन्होंने अपने कठिन समय को याद किया और बताया कि कैसे उनकी सास की मौत हो गई थीं, लेकिन इसके बावजूद वो सेट पर 15 मिनट हंसती रही थी।

Open in App

अर्चना पूरन सिंह कई रियलिटी कॉमेडी शो में नजर आ चुकी हैं। जहां द कपिल शर्मा शो ब्रेक पर चला गया है तो वहीं अब अर्चना टीवी पर कॉमेडी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में सह-जज के रूप में दिखाई देंगी। अर्चना को कॉमेडी सर्कस में जज के रूप में भी देखा गया था, जो 10 वर्षों से अधिक समय तक प्रसारित हुआ। 

वहीं, अर्चना ने हाल ही में खुलासा किया कि कॉमेडी सर्कस में दिखाई देने के दौरान उन्हें कुछ सबसे कठिन समय का सामना करना पड़ा, लेकिन शो के लिए उन्हें अपना दुख एक तरफ रखना पड़ा और हंसना जारी रखना पड़ा। अर्चना ने एक दर्दनाक घटना को याद किया जब उन्हें अपनी सास की मौत की खबर मिलते ही शो के लिए अपनी हंसी जारी रखनी पड़ी थी।

उन्होंने ETimes को बताया कि मैं अपनी सास के बहुत करीब थी, वह अस्पताल में थी और मैं सेट पर पहुंच गई और आधे रास्ते में मुझे पता चला कि उनका निधन हो गया है। मेरे पास फोन आया और मैंने प्रोडक्शन हाउस से कहा कि मुझे जाना है। प्रोडक्शन हाउस ने मुझसे रिएक्शन देने और जाने को कहा। प्रतिक्रियाएं हंसी थीं और मैंने सामान्य टिप्पणियां दीं। 

मैं वहां 15 मिनट तक बैठकर हंस रही थी। आपको न चाहते हुए भी कई बार हंसना पड़ता है। एक कलाकार का यही जीवन होता है। आज भी जब मैं वो पल याद करती हूं, तो मेरी आंखों से आंसू बहने लगते है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अभी भी नहीं भूल सकती कि मैं वहां बैठी हंस रही थी और मैं बिल्कुल ब्लैंक हो गई थी। मैं केवल अपनी सास का चेहरा देखने के बारे में सोच सकती थी। यह एक दर्दनाक समय था।  

टॅग्स :अर्चना पूरन सिंहकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब