लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा शो में सिद्धू आएं मैं कुर्सी खाली कर दूंगी, बोलीं अर्चना पूरन सिंह- हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सकती

By अनिल शर्मा | Updated: September 30, 2021 10:01 IST

अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा, पिछले 10 सालों से हर रोज गैग्स लेकर आना और शो को चालू रखना एक टास्क है। लेकिन जिन लोगों को लगता है कि शो में मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं है, उन्हें सेट पर आकर देखना चाहिए कि किसी खास पोजीशन में 6-7 घंटे बैठना कितना आसान नहीं है

Open in App
ठळक मुद्देअर्चना पूरन सिंह ने कहा, किसी खास पोजीशन में 6-7 घंटे बैठना कितना आसान नहीं होताअपने ऊपर बने चुटकुलों को लेकर अर्चना ने कहा, मैं उन पर हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सकती

अर्चना पूरन सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद शेयर किए जा रहे मीम्स पर प्रतिक्रिया दी। नवजोत सिंह सिद्धू के मंगलवार को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर कपिल और अर्चना पूरन सिंह ट्रेंड होने लगे और उनपर मीम्म भी खूब शेयर हुए।

लोग मीम्म के जरिए  द कपिल शर्मा शो के प्रशंसक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या सिद्धू शो में वापसी करेंगे। गौरतलब है कि अभिनेता अर्चना पूरन सिंह ने 2019 में उनके जाने पर शो में अतिथि जज के रूप में उनकी जगह ली थी। अर्चना पूरन सिंह ने अपने ऊपर बनाए गए मीम्स पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,  अगर नवजोत सिंह सिद्धू शो में फिर से वापसी करना चाहते हैं तो वह कपिल शर्मा के शो में अपनी सीट खाली करने के लिए तैयार हैं।

मेरे पास और कई काम हैं

एक प्रमुख दैनिक के साथ बात करते हुएअर्चना पूरन सिंह ने कहा, “अगर सिद्धू गंभीरता से मेरी जगह शो में फिर से प्रवेश करेंगे, तो मेरे पास और भी कई काम होंगे, जिन्हें मैंने पिछले कुछ महीनों में मना कर दिया है। चूंकि मैं शो के लिए सप्ताह में दो दिन शूटिंग कर रही हूं, इसलिए मैं कोई भी असाइनमेंट जो मुंबई या भारत से बाहर के हो, नहीं कर सकती।

मैं उन पर हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सकती क्योंकि वे मजाकिया हैं

अर्चना ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में, मुझे लंदन और अन्य विदेशी देशों में शूटिंग के कई अवसर मिले लेकिन शो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण मुझे ना कहना पड़ा। वहीं शो पर सिद्धू को लेकर बनाए जाने वाले चुटकुलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्चना ने कहा कि  कपिल के शो के लेखक हर तरह के जोक्स लेकर आते हैं और मैं उन पर हंसने के अलावा कुछ नहीं कर सकती क्योंकि वे मजाकिया हैं।

किसी खास पोजीशन में 6-7 घंटे बैठना कितना आसान नहीं होता

अर्चना पूरन सिंह ने आगे कहा, पिछले 10 सालों से हर रोज गैग्स लेकर आना और शो को चालू रखना एक टास्क है। लेकिन जिन लोगों को लगता है कि शो में मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं है, उन्हें सेट पर आकर देखना चाहिए कि किसी खास पोजीशन में 6-7 घंटे बैठना कितना आसान नहीं है। स्टेज का सामना करना पड़ता है। मुझे उस सोफे पर लगातार 4-7 घंटे एक एंगल में बैठना पड़ता है और स्टेज का सामना करना पड़ता है, हर जोक टूटता है उसे सुनना होता है और फिर उस पर रिएक्ट करना होता है।

टॅग्स :अर्चना पूरन सिंहनवजोत सिंह सिद्धूNavjot Sidhuकपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब