लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर का बड़ा खुलासा, कहा- शाहरुख खान की बेटी के साथ लॉन्च होने जा रहे आसिम रियाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2020 12:23 IST

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3' से आसिम रियाज की पॉपुलैरिटी में बढ़ोतरी देखने को मिली है। WWE स्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने भी उनकी तस्वीर को शेयर किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वोट फैंस द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज कंटेस्टेंट्स को दिया गया है।बिग बॉस विनर को लेकर कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर एक सर्वे भी कराया था। जिसके तहत आसिम रियाज को सबसे अधिक वोट मिले थे।

'बिग बॉस 13' के लिए पांच कंटेस्टेंट्सों के बीच ट्रॉफी के लिए जंग होने वाली है। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज इस रेस में सबसे आगे मालूम पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वोट फैंस द्वारा इन्हीं दो कंटेस्टेंट्स को दिया गया है। ऐसे में फाइनल एपिसोड से ठीक पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि  आसिम रियाज पैसे लेकर शो से बाहर आ जाएंगे। जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए आसिम से ट्वीट के माध्यम से इसे अफवाह करार दिया। 

फिनाले से चंद घंटे पहले आसिम रियाज से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने आसिम रियाज को लेकर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने दावा किया कि करण जौहर आसिम रियाज को बॉलीवुड में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ लॉन्च करने जा रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मेरे सूत्रों के मुताबिक, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-3'  के लिए करण जौहर इन दोनों को साइन करने जा रहे हैं। 

टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3' से आसिम रियाज की पॉपुलैरिटी में बढ़ोतरी देखने को मिली है। WWE स्टार और हॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने भी उनकी तस्वीर को शेयर किया था। वहीं फास्ट एंड फ्यूरियस की टीम ने भी आसिम को लेकर एक ट्वीट किया था। इससे पहले बिग बॉस विनर को लेकर कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर एक सर्वे भी कराया था। जिसके तहत आसिम रियाज को सबसे अधिक वोट मिले थे।

टॅग्स :सुहाना खानबिग बॉस सीजन 13सलमान खानबॉलीवुड गॉसिपकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब