लाइव न्यूज़ :

अभिनव शुक्ला ने कहा- हां मैं 'बॉर्डरलाइन डिस्लेक्सिक' हूं, दिन-तारीख याद नहीं रहते

By अनिल शर्मा | Updated: August 9, 2021 11:50 IST

अभिनव शुक्ला ने पोस्ट में लिखा- 'मैं एक बॉर्डरलाइन डिस्लेक्सिक हूं, यह अब सभी को पता है। इसलिए मैं इस बारे में और अधिक बताऊंगा कि इसमें किसी की गलती नहीं है, मेरी भी नहीं। मुझे इस तथ्य को स्वीकार करने में 2 दशक लग गए।

Open in App
ठळक मुद्देहां, नंबर्स, अक्षर, शब्द मुझे भ्रमित करते हैंः अभिनवमुझे इस तथ्य को स्वीकार करने में 2 दशक लग गएमैं कुछ चीजों में अच्छा हूं और कुछ में बुरा

अभिनेता और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अभिनव शुक्ला ने खुलासा किया है कि वह 'बॉर्डरलाइन डिस्लेक्सिक' हैं। अभिनव ने कहा कि उन्होंने ये स्वीकारने में दो दशक का वक्त लग गया। रुबिना दिलैक के पति अभिनव ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वे इससे काफी समय से जूझ रहे हैं। 

अभिनव शुक्ला ने पोस्ट में लिखा- 'मैं एक बॉर्डरलाइन डिस्लेक्सिक हूं, यह अब सभी को पता है। इसलिए मैं इस बारे में और अधिक बताऊंगा कि इसमें किसी की गलती नहीं है, मेरी भी नहीं। मुझे इस तथ्य को स्वीकार करने में 2 दशक लग गए। अब नंबर्स और आंकड़े मुझे शर्मिंदा नहीं करते हैं। मैं स्थानिक क्षमता में असाधारण हूं। मैं अलग तरह से सक्षम हूं।'

नंबर्स, अक्षर, शब्द मुझे भ्रमित करते हैं: अभिनव

अभिनेता ने अपने व्यवहार और काम की क्षमता को लेकर आगे लिखा है, 'हां, नंबर्स, अक्षर, शब्द मुझे भ्रमित करते हैं। मुझे तारीखें, नाम, उन तारीखों का नामों से संबंध आदि याद रखने में कठिनाई होती है लेकिन मैं स्थानिक क्षमता में असाधारण हूं। मुझे अपना सारा अतिरिक्त सामान अपनी कार डिकी में डालने के लिए कहें। मैं करूंगा! मैं कुछ चीजों में अच्छा हूं और कुछ में बुरा और मैं उन चीजों में उन्हें सुधारने की कोशिश कर रहा हूं।'

अभिनव को उनकी बीमारी को लेकर खतरों के खिलाड़ी 11 के सह-प्रतियोगियों का भी समर्थन मिला। अर्जुन बिजलानी ने लिखा, "मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि आप एक रॉकस्टार हैं।" दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने लिखा, "आप जिस बारे में बात कर रहे हैं वह आपकी क्षमताओं की विशाल सूची की तुलना में एक छोटा सा झटका है। अभिनव आपने हर चीज के बारे में अपने ज्ञान से मुझे चकित किया है। आप वनस्पति से लेकर मानव व्यवहार तक के बारे में विस्तृत बातचीत कर सकते हैं! आपके आस-पास रहने से सुकून मिलता है। दुनिया को आप जैसे और लोगों की जरूरत है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब