लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023ः खम्मम में जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, 15 जून को ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ फिल्म निर्देशक राजामौली से मिलेंगे केंद्रीय गृह मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2023 12:37 IST

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता एन. वी. सुभाष ने बताया, ‘‘अमित शाह राजामौली और राज्य के कुछ अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। उनका तेलंगाना दौरा भाजपा के एक महीने तक चलने वाले ‘महा जनसंपर्क अभियान’ का हिस्सा है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।पिछले साल मई में ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर से मुलाकात की थी। मार्च में अभिनेता राम चरण और उनके पिता चिरंजीवी से भी मुलाकात की।

हैदराबादः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को यहां सुपरहिट फिल्म निर्माता एस. एस. राजामौली से मुलाकात करेंगे, जो ‘आरआरआर’ और ‘बाहुबली’ जैसी फिल्मों के निर्देशक हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

शाह बुधवार रात को विशेष विमान से हैदराबाद आएंगे और बृहस्पतिवार को वह हैदराबाद से लगभग 200 किलोमीटर दूर खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता एन. वी. सुभाष ने बताया, ‘‘अमित शाह राजामौली और राज्य के कुछ अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे। उनका तेलंगाना दौरा भाजपा के एक महीने तक चलने वाले ‘महा जनसंपर्क अभियान’ का हिस्सा है।’’

पिछले साल मई में शाह ने यहां ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर से मुलाकात की थी। इसी साल मार्च में उन्होंने अभिनेता राम चरण और उनके पिता तथा तेलुगु सिनेमा के दिग्गज चिरंजीवी से भी मुलाकात की। हैदराबाद से शाह हेलिकॉप्टर से भद्राचलम पहुंचेंगे और श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

वहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता खम्मम पहुंचेंगे और आंध्र प्रदेश (अविभाजित) के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामाराव की प्रतिमा को माल्यार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद गृह मंत्री सड़क मार्ग से विजयवाड़ा जाएंगे और रात में विशेष उड़ान से अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विकल्प के रूप में उभरने का लक्ष्य लेकर भाजपा शाह की जनसभा को सफल बनाना चाहती है।

टॅग्स :अमित शाहतेलंगानाके चंद्रशेखर रावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

तेलंगाना अधिक खबरें

तेलंगानाHyderabad: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, एआईएमआईएम कांग्रेस के साथ मिलकर लोगों को धोखा दे रहे हैं

तेलंगानाMahmood Ali faints: तेलंगाना के पूर्व डिप्टी सीएम हुए बेहोश, वीडियो आया सामने

तेलंगानावाईएस शर्मिला आज वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में करेंगी विलय, जगन मोहन रेड्डी के लिए भारी चुनौती

तेलंगाना"केसीआर ने विधानसभा चुनाव से पहले चुपके से खरीदा 22 लैंड क्रूजर", मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लगाया बड़ा आरोप

तेलंगानाTelangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के दो सांसद ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है कारण