लाइव न्यूज़ :

Kamareddy Assembly Results 2023 Live: प्राइम सीट फंसी, न रेवंत, न KCR, भाजपा उम्मीदवार ने सबको पछाड़ा

By आकाश चौरसिया | Updated: December 3, 2023 16:22 IST

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में अभी काउंटिंग जारी है, इसमें सबसे प्राइम सीट कामारेड्डी की बात आती है तो सबसे पहले केसीआर और रेवंत रेड्डी का नाम आता है। लेकिन, इस सीट पर भाजपा का सबसे आगे आ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देकटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी इस सीट से 45,436 मतों से आगेदूसरे नंबर पर के चंद्रशेखर राव रेवंत रेड्डी तीसरे नंबर पर खिसक गए

Kamareddy Assembly Results 2023: कामारेड्डी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार  कटिपल्ली वेंकट रमण रेड्डी इस सीट से 45,436 मतों से आगे चल रहे हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर के चंद्रशेखर राव को 43719 मत ही प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जिन्हें 43598 मिले, अभी भी काउंटिंग जारी है।  

अभी 13 राउंड की गिनती जारी है।  केसीआर को लेकर राज्य में काफी रोष का माहौल था, जिसकी वजह से उन्हें इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उनको लेकर 'केटीएम' जैसे भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। 

तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने इस बार कांग्रेस की कमान संभाली हुई है और लगभग पूरा चुनाव पार्टी ने उनके नेतृत्व में लड़ा है। इसी के साथ पार्टी ने नारा दिया था, 'बाय, बाय केसीआर' और 'केटीएम'। इस बात को कांग्रेस ने एक बड़ी मुद्दा बनाया। सबसे अहम बात यह रही कि इस बार वाईएसआर शर्मीला ने मौके की नजाकत को देखते हुए कांग्रेस का समर्थन का ऐलान कर दिया था।

https://www.lokmatnews.in/telangana/telangana-assembly-elections-2023-revanth-reddy-defeats-kcr-congress-got-majority-b674/

साल 2017 में टीडीपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। रेवंत की पत्नी गीता रेड्डी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी की बेटी हैं। रेवंत रेड्डी पहले ही कह चुके हैं कि उनकी मुख्य लड़ाई केसीआर से है। उन्हें पार्टी की ओर से माना जा रहा है कि वो पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भी हो सकते हैं। कांग्रेस ने तो सबसे ज्यादा प्रहार केटीएम में किया और कहा कि इससे राज्य में निर्माण कम, पार्टी के पास रुपये ज्यादा पहुंचा। 

टॅग्स :तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

तेलंगाना अधिक खबरें

तेलंगानाHyderabad: केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, एआईएमआईएम कांग्रेस के साथ मिलकर लोगों को धोखा दे रहे हैं

तेलंगानाMahmood Ali faints: तेलंगाना के पूर्व डिप्टी सीएम हुए बेहोश, वीडियो आया सामने

तेलंगानावाईएस शर्मिला आज वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में करेंगी विलय, जगन मोहन रेड्डी के लिए भारी चुनौती

तेलंगाना"केसीआर ने विधानसभा चुनाव से पहले चुपके से खरीदा 22 लैंड क्रूजर", मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लगाया बड़ा आरोप

तेलंगानाTelangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के दो सांसद ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है कारण