लाइव न्यूज़ :

हो जाइए तैयार! पावरफुल प्रोसेसर वाले Redmi K20 और Redmi K20 Pro को आज फिर खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 29, 2019 10:58 IST

Redmi K20, Redmi K20 Sale: रेडमी के20 और के20 प्रो की बिक्री आज दोपहर 12 बजे होगी। शाओमी इस फोन की खरीद पर आकर्षक लॉन्च ऑफर भी देने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इन दोनों फोन में क्या कुछ है खास और लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को क्या-क्या बेनिफिट दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी के20 प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ हैRedmi K20 की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती हैRedmi K20 Pro का शुरुआती दाम 27,999 रुपये है

Redmi K20, Redmi K20 Sale: शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 और K20 Pro को आज फिर एक बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रेडमी प्रीमियम सीरीज के इन दो स्मार्टफोन्स को अभी दो हफ्ते पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था। जबरदस्त प्रोसेसर के साथ आने वाले रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो को मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट व मी होम स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 

रेडमी के20 और के20 प्रो की बिक्री आज दोपहर 12 बजे होगी। शाओमी इस फोन की खरीद पर आकर्षक लॉन्च ऑफर भी देने वाला है। तो आइए जानते हैं कि इन दोनों फोन में क्या कुछ है खास और लॉन्च ऑफर में ग्राहकों को क्या-क्या बेनिफिट दिए जाएंगे।

Redmi K20 और K20 Pro मिलेंगे ये लॉन्च ऑफर

21,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आने वाले Redmi K20 और 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले Redmi K20 Pro की खरीद पर आज शानदार लॉन्च ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। फोन की खरीद पर एयरटेल (Airtel) के सबस्क्राइबर्स को डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा।

डबल डेटा बेनिफिट के लिए यूजर्स को अपना नंबर 249 रुपये या 299 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करना होगा। इसके साथ ही एयरटेल यूजर्स को एयरटेल थैंक्स गोल्ड वाले बेनिफिट भी देगा। वहीं ICICI बैंक से इस फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

Redmi K20 Pro specifications

फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है। रेडमी के20 की तरह रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रेडमी के20 प्रो में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।

Redmi K20 specifications

इसमें 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.9 है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए रेडमी के20 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम है। ड्यूल-सिम (नैनो) वाला रेडमी के20 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है। अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स582 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइलफ्लिपकार्टसेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की