लाइव न्यूज़ :

Xiaomi ला रही है गेमिंग लवर्स के लिए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, फास्ट प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 13, 2019 14:02 IST

रेडमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को गेमिंग लवर्स के लिए खास तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लू विबिंग ने Weibo पर इस बात की जानकारी दी है कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट को गेमिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइस फ्लैगशिप हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगाRedmi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को गेमिंग लवर्स के लिए खास तौर पर लॉन्च किया जाएगाइस फ्लैगशिप हैंडसेट की बैटरी दो दिनों तक चलेगी

चीनी कंपनी Redmi ने पुष्टि कर दी है कि कंपनी जल्द ही स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि यह रेडमी का पहला फ्लैगशिप डिवाइस हो सकता है। कंपनी के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने आने वाले डिवाइस के बारे में कुछ जानकारियां पहले ही शेयर कर दी है।

ताजा खबर के मुताबिक, रेडमी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन गेमिंग लवर्स के लिए खास तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लू विबिंग ने Weibo पर इस बात की जानकारी दी है कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट को गेमिंग के लिए भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। उन्होंने आगे कहा है कि गेम खेलने के दौरान आने वाले प्रॉब्लम्स को दूर किया गया है। इनमें गेम अपलोड में लगे टाइम, बैटरी और फ्रिक्वेंसी रिडक्शन खास है।

Redmi

लू विबिंग ने हाल ही में इशारों में बताया था कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट की बैटरी दो दिनों तक चलेगी। विबिंग ने कहा कि जब उन्होंने रेडमी फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Antutu वेबसाइट पर स्कोर देखा तो वह सरप्राइज थे। फोन ने बेंचमार्क टेस्ट में शानदार स्कोर पाए थे।

बैटरी के अलावा रेडमी ब्रांड के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने हाल ही में टीज़र ज़ारी किया था कि इस फ्लैगशिप हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

कंपनी के जीएम के अलावा, ट्विटर टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने भी दावा किया है कि कंपनी एक नहीं, बल्कि दो स्मार्टफोन्स ला सकती है। ईशान ने इन दोनों डिवाइस के बारे में कुछ जानकारियां भी शेयर की हैं।

Redmi Mi9

टिप्स्टर इशान अग्रवाल के मुताबिक, Xiaomi चीन में रेडमी फ्लैगशिप के दो मॉडल लॉन्च करेगी। ट्वीट से इस बात का भी पता चला है कि रेडमी फ्लैगशिप फोन के तीन कलर वेरिएंट होंगे- रेड, ब्लू और कार्बन फाइबर। फोन के चार वेरिएंट होंगे, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज।

हाल ही में नए लीक से पता चला था कि रेडमी फ्लैगशिप (Redmi Flagship) फोन में 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने की संभावना है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनमोबाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

पूजा पाठChardham Yatra Registration: मोबाइल से करें चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें सबसे आसान तरीका

भारतHoli 2026: रंगों से खेलें, फोन की टेंशन छोड़ें, इन आसान तरीकों से बचाएं अपना महंगा स्मार्टफोन

भारतAadhaar Card: मोबाइल नंबर बिना लिंक हुए खो गया आधार कार्ड? अब क्या करें, जानें पूरा प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की