लाइव न्यूज़ :

48 मेगापिक्सल कैमरा वाले Xiaomi स्मार्टफोन से कल उठेगा पर्दा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2019 18:13 IST

लंबे इतंजार के बाद Xiaomi के रेडमी फोन को बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल कैमरा है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगाRedmi Pro 2 मॉडल ही 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा

चीनी कंपनी शाओमी से अलग होने के बाद सब ब्रैंड Redmi के पहले स्मार्टफोन लॉन्च होने का इंतजार कल खत्म होने वाला है। लंबे इतंजार के बाद Xiaomi के रेडमी फोन को बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल कैमरा है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। वहीं, शाओमी का अलग ब्रैंड Redmi बनने जा रहा है। खबरों की मानें तो अपकमिंग स्मार्टफोन को Redmi Pro 2 के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, दूसरे रिपोर्ट में इसे Redmi Note 7 कहा जा रहा है।

कंपनी के ग्लोबल प्रवक्ता डोनोवान संग ने स्मार्टफोन के बैक साइड का एक स्केच इमेज पोस्ट किया है, जिसमें वर्टिकली अलाइंड ड्यूल कैमरा दिख रहा है। इसमें लिखा दिख रहा है, '48 MP AI Dual Camera'। इसी के साथ ही संग ने अपने ट्वीट में लिखा कि चाइना में रेडमी लॉन्च में केवल दो दिन बाकी हैं। इससे पहले शाओमी प्रेसिडेंट लिन बिन ने भी 48MP कैमरा वाले फोन की तस्वीर पोस्ट की थी और कहा था कि यह जल्द लॉन्च होगा।

इस फोन के लॉन्चिंग से पहले से ही कंपनी ने सोशल मीडिया में एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें रेडमी ब्रैंड पर पूरी तरह से फोकस किया गया है। फोन के टीजर में बताया गया है कि यह 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आएगा। ध्यान रहे कि Xiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले फोन को जनवरी को लॉन्च करने की जानकारी दी थी। इससे पहले फोन के रेडमी सीरीज का हिस्सा होने की बात कही गई थी।

शाओमी के CEO ली जून ने वीबो पर घोषणा किया है कि रेडमी के नए डिवाइस को चीन में 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने नया लोगो भी जारी किया है। नए रेडमी डिवाइस के लॉन्च इवेंट की जानकारी कंपनी ने एक पोस्टर के जरिए दी है। इसी पोस्टर के बीच में Redmi ब्रैंड का लोगो दिया गया है। इस फोन का इवेंट चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित किया जाएगा।

Xiaomi Redmi

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi रेडमी प्रो 2 में स्नैपड्रैगन 657 प्रोसेसर दिया होगा। Redmi Pro 2 मॉडल ही 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इसे कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन को बीजिंग में एक इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। पिछले लीक्स की मानें तो फोन में 48MP कैमरा के अलावा, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6-इंच का डिस्प्ले और 4000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। 

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए