लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के Redmi Note 6 Pro की आज दूसरी सेल, फोन पर मिल रहे ढेरों ऑफर्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 28, 2018 11:00 IST

रेडमी नोट 6 प्रो की खासियत की बात करें तो यह फोन चार कैमरों के साथ आता है। फोन में ड्यूल रियर एवं ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है शाओमी Redmi Note 6 Pro।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता हैXiaomi के रेडमी नोट 6 प्रो की यह दूसरी सेल हैरेडमी नोट 6 प्रो फोन चार कैमरों के साथ आता है

शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro की भारत में आज एक बार फिर सेल रखी गई है। Xiaomi के रेडमी नोट 6 प्रो की यह दूसरी सेल है। इससे पहले स्मार्टफोन को ब्लैक फ्राइडे सेल में फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। Xiaomi Redmi Note 6 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे कंपनी के आधिकारिक साइट Mi.com और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर रखी गई है। बता दें कि रेडमी नोट 6 प्रो को भारत में इसी महीने लॉन्च किया गया है।

रेडमी नोट 6 प्रो की खासियत की बात करें तो यह फोन चार कैमरों के साथ आता है। फोन में ड्यूल रियर एवं ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है। Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है शाओमी Redmi Note 6 Pro। सितंबर माह में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को सबसे पहले चीनी मार्केट में उतारा गया था।

Redmi Note 6 Pro की भारत में कीमत

रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जबकि इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Mi.com पर जियो की ओर से 2,400 रुपये कैशबैक और तीन महीने का फ्री हंगामा म्यूजिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा। Flipkart पर ग्राहक Redmi Note 6 Pro को नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ईएमआई पर फोन को लेने के लिए यूजर को प्रति माह 2,334 चुकाने होंगे। इसके अलावा एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि केवल Black Friday Sale के दौरान केवल हैंडसेट को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा गया था।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर ड्यूल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे ड्यूल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

टॅग्स :शाओमीफ्लिपकार्टस्मार्टफोनसेलजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की