लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi 6A की कीमत में हुई कटौती, नई कीमत के साथ आज से बिकेगा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 13, 2018 12:23 IST

Xiaomi कंपनी ने शाओमी रेडमी 6ए फोन के दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद Redmi 6A के 2 जीबी रैम+16 जीबी वेरिएंट को 5,999 रुपये और 2 जीबी रैम + 32 जीबी वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे3000 एमएएच की बैटरी है शाओमी रेडमी 6ए मेंशाओमी रेडमी 6ए में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है

चीनी शाओमी ने हाल ही में अपने Redmi 6 और Redmi 6A की स्मार्टफोन की कीमत को बढ़ाने का फैसला किया था। कंपनी ने अपने दोनों ही फोन की कीमत में 600 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। लेकिन अब एक बार फिर से Xiaomi ने ऐलान किया है कि Redmi 6A के सभी वेरिएंट की कीमत को एक बार फिर कम कर दिया गया है। 

कंपनी ने शाओमी रेडमी 6ए फोन के दोनों ही स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद Redmi 6A के 2 जीबी रैम+16 जीबी वेरिएंट को 5,999 रुपये और 2 जीबी रैम + 32 जीबी वेरिएंट को 6,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। नई कीमत के साथ ये फोन पहले की तरह अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर मिलेगा। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर नई कीमत 13 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लाइव हो जाएगी।

Xiaomi Redmi 6A स्पेसिफिकेशन्स 

शाओमी रेडमी 6ए के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 5.45 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो बेस्ड मीयूआई 9.6 पर चलता है। फोन में क्वाड-कोर 2.0 गीगार्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। यह 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में आता है। 

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो पीडीएएफ फीचर के साथ आता है। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन फीचर दिया गया है ताकि बेहतरीन विडियो रिकॉर्डिंग मिल सके। फोन में 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है जो एआई पोर्ट्रेट मोड के साथ आता है। कैमरे के लिए एआई इमेज कम्प्यूटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। फोन में एआई ब्यूटिफाई 4.0 फीचर भी है।

Xiaomi Redmi 6A

फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन का डाइमेंशन 147.5x71.5x8.3 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम है। रेडमी 6ए ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू कलर में मिलता है। 

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोनअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेज़न ने बेंगलुरु में एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला, भारत में $35 बिलियन के इन्वेस्टमेंट की योजना

कारोबारअमेज़न रेवेन्यू के मामले में बनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी, $717 बिलियन कमाई के साथ वॉलमार्ट को पछाड़ा

कारोबारअमेजन में बड़ी छंटनी के बीच, कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 25,000 फ्रेशर्स को हायर करेगी

कारोबारAmazon layoffs: अमेज़न अगले तीन महीनों में दूसरे राउंड में 16,000 नौकरियां करेगा खत्म, AI विस्तार योजना के बीच ई-कॉमर्स दिग्गज का यह बड़ा कदम

कारोबारआपने खराब टीवी दिया, उपभोक्ता को 35000 रिफंड करो?, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स विक्रेता अमेजन को दिया निर्देश

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की