लाइव न्यूज़ :

चार कैमरे वाला Xiaomi Mi Mix 3 लॉन्च, फोन में हैं 10 जीबी रैम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 25, 2018 17:56 IST

Xiaomi Mi Mix 3 फोन में एक स्लाइडर कैमरा दिया गया है। शाओमी मी मिक्स 3 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके लिए फोन में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Mi Mix 3 में है 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड पैनलशाओमी मी मिक्स 3 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगाफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, ड्यूल सेल्फी सेंसर और बेजल वाले डिस्प्ले मौजूद

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर:शाओमी ने आखिरकार अपने बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन Mi Mix 3 को लॉन्च कर दिया है। फिलहाल शाओमी मी मिक्स 3 स्मार्टफोन को चीन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की खासियतों की अगर बात करें तो इसमें 4 कैमरे और 10 जीबी रैम दी गई है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, ड्यूल सेल्फी सेंसर और बेजल वाले डिस्प्ले मौजूद है। फोन में एक स्लाइडर कैमरा दिया गया है। शाओमी मी मिक्स 3 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके लिए फोन में 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

Xiaomi Mi Mix 3 की कीमत

चीनी बाजार में शाओमी मी मिक्स 3 के 6 जीबी+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 चीनी युआन  रखी गई है जो कि भारतीय कीमत के अनुसार करीब 34,800 रुपये होगी। वही फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन यानि करीब 37,900 रुपये है। जबकि 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,999 चीनी युआन यानि करीब 42,100 रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा जाएगा।

Xiaomi Mi Mix 3 का एक स्पेशल एडिशन भी है जिसमें 10 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। कंपनी ने स्पेशल वेरिएंट की कीमत 4,999 चीनी युआन यानि करीब 52,700 रुपये है। भारतीय बाजार में इस फोन को कब लॉन्च किया जाएगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

Xiaomi Mi Mix 3 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 10 मिलेगा। एमआई मिक्स 3 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 GPU दिया गया है। एमआई मिक्स 3 में 10 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। स्मार्टफोन को ऑनिक्स ब्लैक, जेड ग्रीन और सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Xiaomi Mi Mix 3 का कैमरा

मी मिक्स 3 के कैमरे की बात करें तो इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा है जिसमें एक 12 मेगापिक्सल और दूसरा भी 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 20+2 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा है। दोनों कैमरे में एआई का सपोर्ट और साथ में फ्लैश लाइट मिलती है। केवल फ्रंट में ही स्लाडर कैमरा है जो कमांड देने पर ऊपर आएंगे। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 3850mAh की बैटरी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग दी गई है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए