लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Mi Fan Festival 2019 सेल हुई शुरू, 19,999 रुपये का फोन 1 रुपये में खरीदने का मौका

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 4, 2019 17:03 IST

तीन दिनों तक चलने वाली Mi Fan Festival 2019 सेल में Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Mi Soundbar और Mi LED TV 4A को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर Mi Tv, हेडफोन्स, स्पीकर्स और दूसरे एक्ससरीज पर डिस्काउंट मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे6 अप्रैल 2019 तक चलेगी Xiaomi Mi Fan Festival 2019 सेलRedmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 भी होंगे उपलब्धसेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर Mi Tv, हेडफोन्स, स्पीकर्स और दूसरे एक्ससरीज पर डिस्काउंट मिलेगा

शाओमी के Mi Fan Festival 2019 का आगाज हो चुका है। मी फैन फेस्टिवल के दौरान यूजर्स को Poco F1 और Redmi Note 6 Pro पर ऑफर मिल रहा है। शाओमी की यह सेल आज से शुरू हुई है जो कि 6 अप्रैल तक चलेगी। सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं बल्कि सेल में आप शाओमी के टीवी को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। 

तीन दिनों तक चलने वाली सेल में Redmi Note 7 Pro, Poco F1, Mi Soundbar और Mi LED TV 4A को सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा। इसके अलावा सेल के दौरान स्मार्टफोन से लेकर Mi Tv, हेडफोन्स, स्पीकर्स और दूसरे एक्ससरीज पर डिस्काउंट मिलेगा।

poco-f1

सिर्फ 1 रुपये में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

इसके अलावा, कंपनी 1 रुपये वाली फ्लैश सेल भी आयोजित करने वाली है। 1 रुपये वाली सेल हर दिन दोपहर 2 बजे शुरू होगी। आज की सेल में यूजर्स के लिए रेडमी नोट 7 प्रो और Mi Soundbar को एक रुपये में पाने का मौका था। अगर आज की सेल में आप इन दोनों डिवाइस को खरीदने से चूक गए हैं तो कल भी आपके पास मौका है।

5 अप्रैल को होने वाले 1 रुपये की सेल में कंपनी Home Security Camera Basic 1080p White और POCO F1 (6GB+64GB) को खरीदने का मौका देगी। बता दें कि होम सिक्योरिटी की कीमत 1,999 रुपये है जबकि पोको एफ1 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

इसके अलावा Mi Fan Festival 2019 सेल के दौरान ग्राहक मी बैंड (Mi Band), मी एयर प्यूरीफायर, मी ईयरफोन और मी टीवी 4 प्रो 55 इंच मॉडल को डिस्काउंट के साथ खरीद पाएंगे।

Xiaomi Mi Fan Festival 2019 sales

Xiaomi अपने यूजर्स के लिए मिस्ट्री बॉक्स सेल भी आयोजित करने वाली है। मी फैन फेस्टिवल 2019 सेल कंपनी के आधिकारिक साइट Mi.com,  पार्टनर ऑनलाइन प्लैटफॉर्म, मी होम, मी स्टोर और पार्टनर ऑफलाइन स्टोर में आयोजित होगी।

साथ ही 3 दिन की Mi Fan Festival 2019 सेल में कंपनी अपने यूजर्स को फन ऐंड फ्यूरियस गेम खेलने का भी मौका देगी। इसमें विनर को कंपनी पोको एफ1 और रेडमी नोट 7 समेत कई प्रोडक्ट फ्री में पा सकते हैं।

अगर आप शाओमी मी फैन सेल HDFC बैंक के कार्ड से खरीदारी करते हैं तो ग्राहकों को 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाएगा। हम यहां बता रहे हैं किस प्रोडक्ट पर कितनी छूट मिलेगी...

Mi Fan Festival में Xiaomi Phones पर ऑफर्स

5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ शाओमी Redmi Note 5 प्रो (4जीबी+64जीबी) 10,999 रुपये में मिलेगा। शाओमी रेडमी 6 (3 जीबी+32 जीबी) 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 6,999 रुपये में उपलब्ध होगा। 

शाओमी रेडमी Y2 (3जीबी +32जीबी) और (4जीबी+64जीबी) पर 2,500 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके बाद ये - 7,999 और 9,999 रुपये में उपलब्ध होंगे।

Xiaomi Mi Fan Festival 2019 sales

3,500 रुपये की छूट के साथ शाओमी Redmi 6 Pro के (3जीबी+32जीबी) और (4जीबी+64जीबी) वेरिएंट 7,999 और 9,999, रुपये में उपलब्ध होंगे। शाओमी पोको एफ1 को 4,000 की छूट के साथ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

फोन के अलावा इन प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट

Mi LED TV 4 प्रो  के 55 इंच मॉडल को 9,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 45,999 रुपये में उपलब्ध होगा। 400 रुपये की छूट के साथ Mi ईयरफोन 599 रुपये में उपलब्ध होगा। Mi Band पर 800 रुपये की छूट दी जाएगी जिसके बाद यह 999 रुपये में उपलब्ध होगा।

200 रुपये की छूट के साथ 'Mi कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर 2' आप 699 रुपये में खरीद सकेंगे। Mi पॉकेट स्पीकर 2 ब्लैक पर 200 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा, जिसके बाद यह 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Mi Fan Festival 2019 sales

मिस्ट्री बॉक्स सेल में 99 रु में मिलेंगे प्रोडक्ट

कंपनी के मिस्ट्री बॉक्स सेल में यूजर्स को सरप्राइज बॉक्स खरीदने का मौका दिया जाएगा। इस बॉक्स में 99 रुपये से लेकर 2,400 रुपये तक के प्रॉडक्ट्स होंगे। यह सेल हर रोज 4 बजे आयोजित की जाएगी।

टॅग्स :शाओमीशाओमी पोकोस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए